4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं फूलेगी गणपत की सांस, विश्व ह्रदय दिवस आज

-आरबीएसके के तहत हुआ हार्ट का निशुल्क ऑपरेशन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

अब नहीं फूलेगी गणपत की सांस, विश्व ह्रदय दिवस आज

प्रतापगढ़. मुश्किल से दो जून की रोटी जुटा पाने वाले गणपत के परिवार के लिए शुक्रवार का दिन खास था। उसके हार्ट का ऑपरेशन सफलता पूर्ण हो गया। वह भी निशुल्क। गणपत के पिता देवीलाल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद गणपत ने पहली बार बात की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, गणपत हार्ट के वॉल की खराबी की समस्या से जूझ रहा था। वह चिकलाड़ के सरकारी स्कूल में जाता था, तो उसकी सांस फूलती थी। इसके लिए उसने कई चिकित्सकों दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गणपत के पिता के मुताबिक प्रतापगढ़ में चिकित्सकों ने उसके उपचार के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बताया। लेकिन निजी क्षेत्र के ऑपरेशन में महंगे सर्जरी के लिए उसके पास इतने रूपए नहीं थे। बकौल गणपत के मुताबिक उसके स्कूल में आरबीएसके की टीम ने पहुंचकर उसे सर्जरी के लिए आरबीएसके में चयनित किया। इसके बाद उसे उदयपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाकर निशुल्क सर्जरी करवाई। जिसके बाद अब वह ठीक है। गणपत को निशुल्क सर्जरी कराने वाली टीम में प्रतापगढ़ आरबीएसके टीम में डॉ विश्वनाथ, डॉ अंकाशा, फार्मासिस्ट सुप्रिया ने विशेष मदद की।
अब तक 74 सर्जरी हुई निशुल्क
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आरसीएचओ डॉ दीपक मीणा ने बताया कि आरबीएसके में चयनित बच्चों की सर्जरी और इलाज पूरी तरह से निशुल्क होता है। वहीं गणपत के केस में भी सर्जरी की कीमत करीबन 4 लाख रूपए आई। किंतु इस ऑपरेशन का खर्च सरकार उठाएगी। कार्यक्रम के एडीएनओ डॉ चंद्रपाल महावर ने बताया कि अब तक जिले में 74 सर्जरी निशुल्क करवाई गई है। जिसमें 9 हार्ट सर्जरी शामिल है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरबीएसके में कुल चिन्हित 38 प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। इसमें निजी और सरकारी क्षेत्र के चिकित्सालय सम्बद्ध किए गए है।

16 5 ग्राम पंचातयों तक पहुंची बेटियों की बात
प्रतापगढ़. बेटियां अनमोल है, इन्हें जन्म लेने दो। कोख में बेटियों के कातिलों को सख्त से सख्त सजा मिले। इन्हीं विचारों के साथ शुक्रवार को ’बेटी-पंचायत’ जिले के 16 5वीं पंचायत दुर्गम क्षेत्र पाल तक पहुंची। यहां पर चिकित्सा और बाल विकास और पंचायती राज के विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी पंचायत आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इसी के साथ जिले के 25 ग्राम पंचायतों पर सफलतापूर्वक बेटी पंचायत हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी के जैन ने बताया कि कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने जागरूकता अभियान चला रखा है। जिसमें प्रश्न और मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से लोगों को बेटियों को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में सभी ग्राम पंचायतों पर बेटियों को बचाने की शपथ दिलाने के साथ ही उनके पोषण और पढ़ाई पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पढ़ाई और पोषण पर दी जा रही जानकारी
कार्यक्रम में कन्या भू्रण हत्या नहीं करने बल्कि बेटियों को पढ़ाने और उनके पोषण पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें छोटे छोटे प्रश्नों और वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के अंत में बेटियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सहीं जवाब देकर कार्यक्रम में शिरकत करने वाले को टिफिन, दीवार घड़ी, चॉकलेट, डॉटर्स आर प्रीशियस के मग जीता। इस अवसर पर जनप्रनिधियों द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार दिया गया।