
रोडवेज बस से 20 तोला सोना हुआ पार, थाने पहुंची बस, सभी सवारियों की हुई जांच
प्रतापगढ़़.
भीलवाड़ा से प्रतापगढ़ आ रही रोडवेज बस से एक महिला के पास से 20 तोला सोना गायब होने की सुचना पर हडक़म्प मच गया। भीलवाड़ा जिले के आसीन के जेतपुरा निवासी शकुंतला कुंवर पति कैलास सिंह चारण जो अपनी बहु उमा कुंवर व एक बच्ची के साथ प्रतापगढ़ जिले के साजन पुरिया गांव में शादी में आ रही थी। महिला ने बताया कि वह भीलवाड़ा से 1 बजे बस में बैठी थी जिसके बाद वह 6 बजे प्रतापगढ़ पहुंची। महिला के अनुसार उसके पर्स में करीब 20 तोला सोना रखा हुआ था जो करीब 7 लाख रूपए का था। महिला ने प्रतापगढ़ आकर अपने पर्स पर नजर मारी तो पर्स की चैन खुली होने पर हक्का बक्का रह गई। पर्स में देखने पर पता चला की पर्स में रखा सोना गायब था।
महिला ने रोते हुए इसकी जानकारी चालक परिचालक को दी। जिसके बाद पुलिस को सुचना देने पर बस को थाने पर ले जाया गया। जहां सवारियों की जांच करने के बाद बस को पुन: रवाना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
04 May 2019 07:29 pm
Published on:
04 May 2019 07:29 pm
