6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में सूने मकान बने निशाना, दो दिन में दो सूने मकानों से हुई चोरी

दोनों के घर ताले तोडकऱ हुईचोरी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

शहर में सूने मकान बने निशाना, दो दिन में दो सूने मकानों से हुई चोरी

प्रतापगढ़ शहर में सूने मकान इन दिनों चोरों के निशाने पर है। चोरों ने दो दिन में दो सूने मकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों के घरों में चोरी के बाद टूटे तालेे देखकर पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी।इस संबंध में पुलिस भी मौक पर पहुंची।रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर के अहिंसा नगर में शिक्षक सुरेश परिहार तीन दिन से अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इस दौरान गुरुवार शाम को उनका रिश्तेदार घर गया। तो आवाज लगाने पर भी कोई बाहर नहीं आया।इस पर उसने देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।इस पर उसने शिक्षक परिहार को सूचना दी।इस पर परिवार देर रात को प्रतापगढ़ पहुंचा।जहां सूचना पर पुलिस भी रात को मौके पर पहुंची। जहां मौका-मुआयना किया। चोरों ने यहां से कपड़े, खाद्य सामग्री, दो हजार रुपए की नकदी चुरा ली।इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं दूसरी ओर एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।नीमच रोड स्थित चारभुजा कॉलोनी में डूंगरसिंह राजपूत गुरुवार को अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में गए हुए थे। शुूक्रवार सुबह उनके पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो बाहर से आवाज लगाई।लेकिन अंदर से काई आवाज नहीं आई। इसके कुछ देर बाद पड़ोसी अंदर गए।जहां ताला टूटा देखा।इस पर डूंगरसिंह को फोन से सूचना दी। दोपहर को वे प्रतापगढ़ पहुंचे। जहां चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने कपड़े, 15 हजार रुपए नकद आदि पर हाथ साफ कर लिया।इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जूते घर पर ही छोड़ गए चोर
शहर के चारभुजा कॉलोनी के घर में हुई चोरी के दौरान चोर अपने जूटे वहीं छोड़ गए। यहां कमरे में एक जोड़ी जूते मिले है।
सूने मकानों की रैकी
गत दिनों से शहर में सूने मकान ही चोरों के निशाने पर है।ऐसे में गिरोह की आशंका है।जो सूने मकानों की रैकी करते है। इसके बाद मौका देखकर चोरी को अंजाम देते है।