5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत लगाए गए कचरा पात्र हो रहे बेकद्री का शिकार

कोई यहां गिरा कोई वहां
2 min read
Google source verification
pratapgarh

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत लगाए गए कचरा पात्र हो रहे बेकद्री का शिकार

प्रतापगढ़. स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के दौरान शहर में लगाए गए कचरा पात्र सर्वेक्षण खत्म होने के बाद से बेकद्री का शिकार हो रहे हैं। शहर में नीले और हरे रंग के कचरा पात्र लगाए गए थे।ताकि शहर के लोग कचरे को यहां वहां नहीं फैंककर कचरा पात्रों में डाल सकें। जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिले और शहर सुंदर दिखाई दे लेकिन कचरा पात्रों के बेकद्री से जिस उद्देश्य से इन्हें लगाया गया था वह पूरा नहीं हो पा रहा।

17 बसों का नहीं जमा हुआ टैक्स, बस मालिकों को दिए नोटिस
कई कचरा पात्र गायब
शहर में लगे कई कचरा पात्र वर्तमान में गायब हो चुके हैं। जिस स्थान पर इन्हें लगाया गया था वहां अब केवल लोहे के स्टेंड ही लगे दिखाई देते हैं जबकि प्लास्टिक के नीले और हरे रंग के डिब्बे गायब हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को कचरा फैंकने की जगह नहीं मिल पा रही।
कई जमीन पर फांक रहे धूल
शहर में कई जगहों पर कचरा पात्र टूट चुके हैं। इनमें से कुछ जगहों पर तो अब भी कचरा पात्र जमीन पर पड़े हुए हैं। जिनकी कोई सुध नहीं ले रहा और जल्द ही ये भी गायब हो जाने की आशंका है। यदि समय रहते इन्हें संभालकर मरम्मत कर वापस लगा दिया जाए तो ये फिर से काम आ सकते हैं।

समानता मंच ने क्यों जताया रोष...मनाया काला दिवस
कई के ढक्कन टूटे
शहर में कई कचरा पात्र भी अब तक लगे हुए हैं लेकिन इनमें से कई के ढक्कन टूट चुके हैं। इन ढक्कनों को लोहे की चेन से बांधा गया था लेकिन शरारती तत्वों ने इन्हें तोड़ दिया। ऐसे में कचरा खुला पड़ा रहता है। जिसमें मवेशी मुंह मारते रहते हैं।
कहीं ना कहीं सभी का दोष
नगरपरिषद की ओर से इन कचरा पात्रों को लगाए जाने का उद्देश्य अच्छा था। ताकि लोगों को कचरा डालने का स्थान मिल सके और कचरा यहां वहां नहीं फैले, लेकिन इसकी अनदेखी गलत है जिससे इनकी बेकद्री हो रही है। वहीं सफाई कर्मचारियों को भी इन कचरा पात्रों की सही सारसंभाल करनी चाहिए तो आमजन को भी इन कचरा पात्रों को सही उपयोग और इन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
.............................
करवाएंगे दुरुस्त
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कचरा पात्र लगाए गए थे। इनसे नियमित रुप से कचरा उठवाया जा रहा है। यदि कई इनमें से टूटफूट या गायब होने जैसी बात है तो इसे दिखवाकर सही करवाते हैं।
अशोक कुमार जैन, आयुक्त, नगरपरिषद, प्रतापगढ़
----------------------------------