5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास कार्यों के उद्घाटन

विकास कार्यों के उद्घाटन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

विकास कार्यों के उद्घाटन

विकास कार्यों के उद्घाटन
बारावरदा बड़ीसादड़ी विधायक दख ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कईकार्यक्रमों में भाग लिया।
नकोर के गौरव पथ का शिलान्यास किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नकोर में चार कमरों का किसान सेवा केंद्र खाद बीज गोदाम, टीला गांव में एनीकट का उद्घाटन, नालवा में कमरों का उद्घाटन किया गया।
कुलमीपुरा में गौरव पथ, बारावरदा गांव से बारावरदा नदी गौरव पथ, मथुरा तालाब से बारावरदा सडक रोड का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर महिपाल जैन, खेमराज कुमावत, मंडल अध्यक्ष देवगढ़ धनराज मीणा, रेखा मीणा जिला परिषद सदस्य, सुमित्रा लबाना पंचायत समिति सदस्य, इंदिरा मीणा सरपंच नकोर, मांगीलाल मीणा सरपंच जोलर, मि_ूलाल, पाल हुकम सिंह चूंडावत, गणपत सुथार, ईश्वर लबाना, भैरू लबाना, कुलमीपूरा सरपंच मोतीलाल मीणा, मेरियाखेड़ी सरपंच देवीलाल मीणा आदि मौजूद थे।
=========================================
किसानों को उन्नति के लिए ऋण किए माफ
मंत्री कृपलानी ने वितरण किए प्रमाण-पत्र
छोटीसादड़ी किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करना कोई मामूली बात नहीं है। सरकार की यह मंशा है कि जिस किसान के कर्ज चढ़ गया हो। उस किसान को पैसों की आवश्यकता है। उस का कर्जा माफ कर दो ताकि किसान की उन्नति हो सके।यह बात स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री अल्पकालीन फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत सीकेएसबी की जलोदा जागीर ग्राम सेवा सरकारी समिति एवं मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत काश्तकारों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कही।
199 कृषकों को 6 9.10 लाख एवं मानपुरा जागीर जीएसएस के 305 किसानों को 71.25 लाख दोनों समितियों के कुल 504 कृषकों के रूप में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
समारोह की अध्यक्षता सीकेएसबी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर, गोपाललाल जणवा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान महावीरसिंह, अशोक नवलखा, उपप्रधान रमेश कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिठूलाल जणवा, जिला उपाध्यक्ष डालचंद जणवा, मंडल महामंत्री वरदीचंद धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा थे।
बैंक प्रबंधक आलोक चौधरी, समिति अध्यक्ष जगदीश जाखड़, धर्मेंद्रसिंह चूंडावत, अध्यक्ष जगदीश धाकड़, भूरालाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा, देवीलाल मेनारिया प्रकाशसिंह राणावत, खुमानसिंह चूंडावत, महीवर्धनसिंह हिंगोरिया, रामप्रसाद अहीर, सरपंच गणेशपुरा उदयसिंह राणावत, जलोदा जागीर कैलाश गुर्जर जिला महामंत्री, शंकरसिंह शक्तावत, उपसरपंच गागरोल, आईटी सेल नरेश जणवा, दिनेश राव आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन गणेशपुरा व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण अहीर ने किया।