5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंचित क्षेत्र का बढ़ेगा रकबा, रबी की सीजन में किसानों को मिलेंगे कृषि कनेक्शन

विद्युत निगम ने की तैयारी, मंगवाई सामग्री
2 min read
Google source verification
pratapgarh

सिंचित क्षेत्र का बढ़ेगा रकबा, रबी की सीजन में किसानों को मिलेंगे कृषि कनेक्शन

प्रतापगढ़ जिले में इस वर्ष रबी की सीजन में सभी वर्ग के किसानों को विद्युत कनेक्शन मिलेंगे, जिससे सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ेगा। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से भी डिमांड जमा कराने के बाद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन देने की तैयारी की है। गौरतलबल है कि गत वर्ष तक सामान्य वर्ग के किसानों को कई वर्षबाद कनेक्शन मिलता था। ऐसे में पानी होते हुए भी किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। इस वर्षटीएसपी क्षेत्र में सभी वर्गों के किसानों को हाथोंहाथ कनेक्शन देने की योजना शुरू की है।ऐसे में सभी वर्ग के किसानों को अब कनेक्शन मिलेंगे। निगम की ओर से डिमांड जमा कराने के बाद प्राथमिकता से कृषि कनेक्शन दिए जा रहे हंै।
दो चरण में होंगे कनेक्शन
जिले में सभी वर्ग के किसानों को इस वित्तीय वर्ष में दो चरणों में कनेक्शन किए जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में मार्च2018 तक जमा डिमांड के कनेक्शन किए जाएंगे। इसमें 30 प्रतिशत कनेक्शन इस माह होने है। वहीं 70 प्रतिशत कनेक्शन अक्टूबर तक होंगे।वहीं दूसरे चरण में जून 2018 तक जमा डिमांड के कनेक्शन होंगे।जो दिसंबर माह तक किए जाएंगे।इसके लिए तैयारी की जा रही है।
यह है कनेक्शन की स्थिति
जिले में कृषि कनेक्शन अभी साढ़े 35 हजार है। जो किसानों के कुओं, नलकूपों पर लगे हुए हैं। वहीं निगम की ओर से इस वर्ष अब तक जिले में करीब 15 सौकनेक्शन नए किए जा चुके है।
जले ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे
जिले में गत वर्षजले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला जा रहा है।अभी तक जिले में जिन किसानों ने निगम को रिपोर्ट दी है और ट्रांसफॉर्मर लाकर जमा कराए है, उन सभी के ट्रांसफॉर्मर बदल दिए है।
यह है निगम की व्यवस्था
निगम की ओर से जिले में कृषि कनेक्शन देने के लिए पूरी व्यवस्था की हुई है।इसके लिए पोल, केबल, ट्रांसफॉर्मर समेत अन्य सामग्री मंगवाकर स्टोर में रखी हुई है।इसके अलावा आवश्यक सामग्री और भी मंगवाई गईहै।
पूरी तैयारी, रबी की सीजन में मिलेंगे कनेक्शन
जिले में सभी वर्ग के किसानों को डिमांड के आधार पर कनेक्शन किए जाएंगे।इसके लिए हमनें पूरी सामग्री की व्यवस्था कर रखी है। प्राथमिकता और समय के आधार पर सभी को कनेक्शन दिए जाएंगे।
आई आर मीणा
अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़

प्रथम चरण में ये कनेक्शन
उपखंड कनेक्शन
प्रतापगढ़ 505
अरनोद 541
पीपलखूंट 136
छोटीसादड़ी 517
धरियावद 93
कुल 1792