
जिले में किसानों की ऋण माफी की हो रही जांच
सहकारी समितियों में की जा रही है जांच
प्रतापगढ़ गत वर्ष सरकार की ओर से की गई किसानों की ऋण माफी के मामले डूंगरपुरजिले में अनियमितता उजागर होने के बाद अन्य जिलों में भी सहकारिता विभाग ने जांच के आदेश दिए है। इसे देखते हुए प्रतापगढ़ जिले में भी सहकारी समितियों में जांच की जा रही है। इसे लेकर बँैक की शाखाओं में ऋण पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। जो समितियों के व्यवस्थापक, कर्मचारी के साथ रजिस्टर लेकर जांच में जुट हुए है।
यह की जा रही जांच
चित्तौडगढ़़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है।जिसमें कहा गया है कि सरकार की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के 30 सितंबर 2017 को अवधिपार ऋण में से शास्ति एवं ब्याज माफी की घोषणा की थी।
ऐसे में माफी योग्य खातों की शत-प्रतिशत जांच की जा रही है। इसमें माफ किए गए ऋणों की जांच करनी है। इसमें यह जांच की जाए कि ऐसे कितने किसान है, जिनको ऋण मिला ही नहीं और माफ कर दिया गया है। ऐसे कितने किसान है जिनको ऋण कम मिला था और ज्यादा माफ हो गया है। ऐसी राशि कितनी है।इसे देखते हुए बैंक की शाखाओं में कार्यरत ऋण पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।
जिले में ये अधिकारी लगाए
जिले में चित्तौडगढ़़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की तीन शाखाएं संचालित है।इसमें छोटीसादड़ी में प्रभारी अधिकारी पारसकुमार जैन, अनिल मेहता, मोहनदास वैष्णव, पवनकुमार को लगाया है। इसी प्रकार प्रतापगढ़ में सुधीन्द्र कुमार, भगवतसिंह सोनगरा, भूपेंद्र मीणा, भरतकुमार को लगाया गया है। अरनोद में सुधीन्द्रकुमार, चन्द्रपालसिंह, बलराम शर्मा, पंकज पंड्या को लगाया गया है।
यह कारण आ रहे सामने
जिन किसानों के नाम ऋण माफी नहीं हुई है।उनके कई कारण सामने आ रहे है। जिसमें आधार कार्ड नहीं होना, भामाशाह नहीं होना, भामशााह-आधार लिंक नहीं होना, मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र समिति को नहीं मिलना, कुछ किसानों का पलायन होना आदि सामने आ रहे है।
यह है जिले की स्थिति
शाखा कुल पात्र लाभांवित वंचित
प्रतापगढ़ 15424 14047 1377
अरनोद 9922 9658 264
छोटीसादड़ी 8324 7967 357
सहकारी समितियां
शाखा समितियां
अरनोद 23
छोटीसादड़ी 23
प्रतापगढ़ 42
की जा रही है जांच
अभी सभी शाखाओं में ऋण माफी को लेकर जांच की जा रही है।इसके लिए प्रबंध निदेशक की ओर से सभी जगह अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए है। हम समितियों में रजिस्टर आदि की जांच कर रहे है।
बलराम शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी, प्रतापगढ़
Published on:
13 Jan 2019 11:09 am
