5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को प्रमाण पत्र जारी

किसानों को प्रमाण पत्र जारी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

किसानों को प्रमाण पत्र जारी

किसानों को प्रमाण पत्र जारी
करजू. गांव के राजकीय अजय भाई नागौरी विद्यालय में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन हुआ। मि_ूलाल जणवा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में करजू ग्राम पंचायत के 194 किसानों को प्रमाण-पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, सहकारी समिति अध्यक्ष करजू मांगीलाल जणवा, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, मानपुरा पूर्व सरपंच वरदीचंद धाकड़, उप प्रधान रमेश गोपावत, सरकारी समिति संचालक रतनलाल गुर्जर एवं ग्रामवासी आदि मौजूद थे।
====================================
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलें
महाराणा प्रताप की जंयती पर हुए आयोजन
-जिलेभर में निकाली वाहन रैली
प्रतापगढ़.
महाराणा प्रताप की जंयती कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को मनाई गई। समारोह में अतिथियों की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व समाज सेवा करने वाले को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों की ओर से वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के जीवनी, वीरता का प्रकाश डाला। समारोह में सिरोही के रघुवीरसिंह ने महाराणा प्रताप की जीवन शैली, वीरता व अकबर व महाराणा प्रताप की युद्ध शैली से अवगत कराया। नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने महाराणा प्रताप का जो त्याग, बलिदान रहा है उसको जीवन में उतारने को कहा। केसरसिंह बाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, डीडीसिंह राणावत, करणी सेना के पदाधिकारी व प्रतापगढ़ जिले के सभी समाज सेवी उपस्थित रहे।
निकाली वाहन रैली
महाराणा प्रताप जंयती पर किला परिसर से करणी सेना की ओर से वाहन रैली निकाली गई। रैली किला परीसर से शुरू हुई जो सदर बाजार होते हुए मिनी सचिवालय परिसर में पहुंची।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से स्थानीय महाविद्यालय परिसर में प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चिकलाड ने विचार व्यक्त किए।
धमोतर
गांव में वीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विशेषता यह रही कि बच्चों से लेकर वृद्धजन तक तथा सभी जातियों के लोग विशेषकर गाडिय़ा लोहार भी शामिल हुए। शोभायात्रा राम मंदिर से शुरू हुई। ग्राम की परिक्रमा कर धमोतर राम मंदिर पर ही विसर्जन हुआ।
दलोट
मेवाड़ के वीर शिरोमणि हिंदुआ के सूरज महाराणा प्रताप की जयंती कस्बे के बस स्टैंड पर मनाई गई। जिसमें भगवा सेना, एबीवीपी स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में तुलसीराम कुमावत बजरंग दल ने माल्यार्पण किया। भगवा सेना प्रमुख रविराज सिंह राणा ने विचार व्यक्त किए। इसमें राजेंद्रसिंह देवड़ा, दिग्विजयसिंह राणावत, राहुल कुमावत, देवेंद्रसिंह, योगेश पाटीदार, तरुण सोलंकी, कैलाश कुमावत, दीपक पांचाल, रणछोड़ कुमावत, प्रहलाद कुमावत, सोनू सोनी, नमन जैन आदि शामिल हुए।