4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनी समस्याएं, 38 2 जॉब कार्ड जारी किए

मधुरातालाब रात्रि चौपाल
2 min read
Google source verification
pratapgarh

सुनी समस्याएं, 38 2 जॉब कार्ड जारी किए

बारावरदा निकटवर्ती मधुरा तालाब ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय चौपाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रात्रि चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं ने पात्रों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं लाभान्वितों से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास पूर्ण करने तथा किश्तों के भुगतान पर अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय के नियमित उपयोग करने तथा खुले में शौच नही करने का आह्वान भी किया।
विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा ने विभिन्न योजनाओं एवं ग्राम पंचायत मधुरातालाब में विभिन्न योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल में 52 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा रात्रि चौपाल में 10 पेंशन स्वीकृतियां, 32 भामाशाह कार्ड, 38 2 जॉब कार्ड, वन अधिकारी हक पत्र के 34 दावे तैयार किए गए। 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र,10 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, पालनहार योजना में 7, 7 श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19 स्वीकृतियां जारी की गई। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत 11 लाभार्थियों को भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल में बैंक बीसी द्वारा 10 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन भी किया गया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद सदस्य संपत देवी मेघवाल, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा, वार्ड पंच, सरपंच मागुड़ी मीणा एवं जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
===================================
नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप आज
प्रतापगढ़ यहां गोपालगंज के वर्धमान स्थानक भवन में आयोजित धर्मसभा में अमृत ऋषि ने कहा कि जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ करता है। प्रकृति भी उसके साथ खिलवाड़ करती है। मनुष्य ने वनों का विनाश किया। भौतिक सुख-साधन बढ़ाएं है, उसी का परिणाम है कि आज निरंतर तापमान बढ़ रहा है। विसर्जन में ही सृजन का आनंद छिपा हुआ है। खोने में ही पाने का आनंद छुपा हुआ है। खो वही सकता है, जो त्याग करता है। त्याग वही व्यक्ति कर सकता है। जिसके अंदर का अभिमान मिट जाता है। जिसका अभिमान मिट जाता है, उसमें विनय आ जाता है। हमें स्वाद, प्रदर्शन, सम्मान का त्याग करना चाहिए। जबकि दूसरी ओर आज अन्न, पदार्थ और संपत्ति का त्याग किया जाता है। अक्षय ऋषि ने कहा कि व्यक्ति को सदैव मृत्यु का स्मरण करते रहना चाहिए। व्यक्ति को सबसे बड़ा भय मृत्यु का ही होता है। जो मृत्यु के भय को मिटा देता है। वह किसी से नहीं डरता। राजा श्रेणिक ने मृत्यु का भय मिटा दिया तो वह अर्जुन माली के समक्ष चले गए। धर्मसभा में अंबालाल चंडालिया ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक विश्व शांति, प्राणी मात्र की रक्षा संघमेत्री, नगर परिषद सभापति कमलेश डोशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्धमान स्थानक भवन में सामूहिक जाप का आयोजन होगा। उसमें नवकार मंत्र ? के जाप के पश्चात 21 लकी ड्रा निकाले जाएंगे। संघ के यशवंत भटेवरा, गजेंद्र चंडालिया ने बताया कि सामूहिक नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्री वर्धमान स्थानकवासी मित्र मंडल नवरत्न परिवार, श्री नरसिंहपुरा सोशल ग्रुप एवं सकल जैन समाज के लोग लगे हुए हैं।