
अटल सेवा केन्द्रों के बाद पंचायत समिति कार्यालयों पर भी लगे ताले
नहीं हो रहे ग्रामीणों के कार्य
प्रतापगढ़ पंचायतीराज सेवा परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। जिले में हड़ताल व धरना आज 13 वें दिन लगातार जारी रहा। 16 5 ग्राम पंचायतें के बाद पांचों पंचायत समितियों प्रतापगढ़-पीपलखूंट छोटीसादडी धरियावद अरनोद कार्यालयों पर भी ताले लग गए है।सेवा परिषद की मांगों के 9 बार लिखित समझौतों कों लागु करवानें के लिए पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा आन्दोलन को तेज कर दिया गया है।पांचों पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों पर 13 दिनों से तालाबन्दी जारी है। पंचायत समिति कार्यालयों पर भी सभी प्रधान साहबानों से सहयोग मांगने पर सभी ने सहमति दी।एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार कर कार्यालय बन्द करा दिए गए। जिला पर 26 सितम्बर को वाहन रैली निकाली जाएगी। मांगे नहीं माने जाने पर पंचायत राज स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को जयपुर पहुंचकर आक्रोश रैली निकाली जाएगी। प्रदेश भर के कार्मिक सशर्त सामूहिक इस्तीफा पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ को देंगे। पंचायत समिति में आज विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा सहित सभी पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी सुबह धरना स्थल पर पहुंचे।प्रधान से संघ की मांगो के समर्थन में सहयोग मांगा गया। सहमति दी गई। कार्य वाहक विकास अधिकारी रमेशकुमार मेघवाल ने भी संघ को नैतिक समर्थन का पत्र दिया गया। जिससें पंचायत समिति कार्यालय पर तालाबन्दी की गई। इस मौके पर नानालाल अहिर, नानुराम मीणा, अब्दुल हकीम मंसूरी, नटवरलाल न्याती, राधेश्याम धाकड आदि ने उपखण्ड अधिकारी को रैली के लिए स्वीकृति ली। इसी प्रकार धरियावद पंचायत समिति कार्यालय में भी तालाबंदी की गई।
छोटीसादड़ी
राजस्थान पंचायती राज परिषद के बैनर तले 12 दिन भी ग्राम विकास अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कलम बद्ध धरना जारी रहा। परिषद के घटक संगठनों ने सोमवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति के मुख्य द्वार को ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद मीणा ने बताया कि हड़ताल के चलते आमजन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल के समर्थन में सरपंच संघ द्वारा भी नैतिक समर्थन दिया जा चुका है। धरने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद मीणा, जिला प्रतिनिधि चुन्नीलाल कुमावत, पंचायत प्रसार अधिकारी राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मणसिंह सेन, रायचंद रेगर, अशोक प्रकाश मीणाआदि मौजूद थे।
पीपलखूंट
यहां भी प्रधान के सहयोग से कार्यालय बन्द कर कार्य का बहिष्कार किया गया।विकास अधिकारी पप्पुलाल ने लिखित नैतिक समर्थन दिया। जिससे पंचायत समिति होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। धरने पर सुबह से ग्राम विकास अधिेकारी के जिला अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर मौजूद रहे।धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोयल, भीमराज मीणा, हीरालाल भील, राजेश चौधरी, रेखा मीणा लीला गरासिया आदि उपस्थित रहे।
अरनोद
अरनोद में भी हड़ताल 13 वें दिन जारी रही। यहां पर अधिकारियों ने प्रधान से समर्थन व सहयोग मांगा। जिस पर समर्थन व सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यालय बन्द कर कार्य का बहिष्कार किया गया। विकास अधिकारी नटवरलालने लिखित नैतिक समर्थन दिया। जिससे पंचायत समिति होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। धरने पर सुबह से ग्राम विकास अधिकारी के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाललाल मीणा, शैलेन्द्र मेनारिया, घनश्याम गायरी, लक्ष्मणलाल खटीक, लक्ष्मीलाल यादव उपस्थित रहे।
Published on:
25 Sept 2018 10:57 am
