6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि मेला: दिखा भक्ति और शक्ति का संगम, देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक

प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुतिमोबाइल की लाइट जलाकर दी श्रद्धांजलि
2 min read
Google source verification
pratapgarh

महाशिवरात्रि मेला: दिखा भक्ति और शक्ति का संगम, देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक

प्रतापगढ़. नगर परिषद की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि मेले में इस बार भक्ति के साथ शक्ति का संगम दिखा। शहीदों की याद में इस सांस्कृतिक संध्या में भजनों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने एक से बढक़र एक देशभक्ति गीत पेश किए। इस कार्यक्रम को सुनने शहरवासी उमड़ पड़े।
प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने गोरी के नंदा,गणेश वंदना के साथ ‘एक शाम देशभक्ति गीतों के नाम’ सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की।
माली ने अपने सुरीले स्वंर में शिव तांडव, राम चरित्र मानस की चैपाइयां प्रस्तुत की। इसके बाद प्रसिद्ध गीत हल्दी घाटी को समर लडीयो,हरे घास की रोटी बन बिलावडो ले भाग्यो, ऐ मेरे वतन के लोगो, दिल दिवाने का डोला, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, ओ पवन वेग से उडऩे वाले घोड़े आदि देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण देशभक्ति के रंगों में सरोबार कर दिया। उन्होंने इस बीच एक गीत के दौरान सभी दर्शकों को संतों के सम्मान में मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कराके अनोखा दृश्य उत्पन्न करवाया। उनके साथ आये दल के कलाकारों ने देशभक्ति झांकियां भी प्रस्तुत की। इसके बाद प्रकाश माली ने कुछ धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी। रात 12.30 बजे तक श्रोता प्रकाश माली को सुनने के लिए डटे रहे।
इससे पहले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आशा दीदी व मीनादीदी ने अतिथियों के सानिध्य में शिवध्वजा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करवाई। इसका उद्घाटन शिव ध्वजा के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा मेहता, सुरेन्द्रकुमार बोरदिया, पूर्व उपाध्यक्ष शांतिलाल डोसी, जयन्तिलाल राठौर,समाजसेवी राधाकिशन पालीवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
अतिथियों का स्वागत नगरपरिषद सभापति कमलेष डोसी, उप सभापति डॉ.विद्या राठौर, पार्षद आशीष अहीर, संजय जैन, गायत्री शर्मा, आनंद गुर्जर, थमीस मोदी, माया कुमावत ने किया। अतिथियों ने पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पाजंलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हम सब यहां पर इसलिए सुरक्षित है कि सीमा पर हमारा जवान हमारी रक्षा के लिए खड़ा है। जिला कलक्टर व प्रकाश माली का सभापति कमलेश डोसी,उप सभापति डॉ. विद्या राठौर व उपस्थित पार्षदों ने स्वागत किया ।
इस बीच लोगों ने मेले में लगे झूलों आदि मनोरंजन के साधनों का आनंद उठाया। खाने पीने की दुकानों पर खूब भीड़ रही।