5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि मेले में हो रहे कई आयोजन

भजन संध्या में झूमे श्रोता
2 min read
Google source verification
pratapgarh

महाशिवरात्रि मेले में हो रहे कई आयोजन

छोटीसादड़ी महाशिवरात्रि मेले के पांचवें दिन आयोजित एक शाम शहीदों के नाम भजन संध्या में भजन गायक लेहरूदास वैष्णव व जोधपुर की गायिका खुशबू कुंभट, पिंटू सेन ने भजनों व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति, भजनों की धुन पर झूमते श्रोता और देर रात तक भजनों की सरिता बहती रही।
नगरपालिका की ओर से होली पर्व पर आयोजित सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में पांचवें दिन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि उपज मंडी परिसर में भजन संध्या हुई। यहां रात करीब 2 बजे तक लगातार भजनों की ऐसी सरिता बहाई की श्रोता उसमें बहकर झूमते-नाचते रहे।
हर कोई देश व ईश्वर भक्ति के रंग में रंग गया
रात्रि में शहीद दिवस पर आयोजित देश भक्ति व भजन संध्या कई प्रस्तुतियां दी गईं। इससे रोमांच से भरे रोम-रोम के साथ हर कोई भाव विह्वल था। प्रेमानंद का उल्लास ऐसा छाया कि भक्तों के ह्रदय में ना समाकर चारों और ही उमड़ गया। समधुर सुरों की मस्ती में भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा की हर कोई ईश्वर और देश भक्ति के रंग में रंग गया।
भजन संध्या उपखण्ड अधिकारी बिंदुबाला राजावत मुख्य अतिथि थी। भजन गायक पिंटू सेन ने भजन गणपति रिद्धि सिद्धि लाजोजी.. शिवरात्रि के मेले में आ जाओ जी...। से भजन संध्या की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने गुरुवंदना का भजन प्रस्तुत किया। लेहरूदास वैष्णव ने रामायण की चौपाइयां से भजन शुरू किए। उन्होंने बांसुरी मुरलियां पर घणो इतरावे, बंशी सोना री बेती तो काना कई करतो कई करतो...। भजन प्रस्तुत किया जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। उसके बाद देश भक्ति व प्रभु भक्ति से ओतप्रोत भजन ए मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगाओ नारा ये शुभ दिन है लहरा दो तिरंगा प्यार...। मैने रंगा बसन्ती चोला.......। दिल दीवानों का डोला..। प्रस्तुति पर श्रोताओं की आंखें नम हो गई। दर्शकों से मोबाइल की टार्च जलवा कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपखण्ड अधिकारी बिंदुबाला राजावत ने अधिक से अधिक मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। जोधपुर की गायिका खुशबू कुंबड़ ने दिल दीवाने का डोला.....दिलदार के लिए...मैने रंगा बसन्ती चोला की प्रस्तुतियां दी।दिल दिया है, जान भी देंगे...जैसे देश भक्ति गीतों के साथ भंवर माता और झांतला माता को समर्पित भजन माताजी थारा मन्दिर में लागे रो हिंडोलों, लख आवे लख जावे... की प्रस्तुति दी।
पिन्टू सेन ने कसाब जैसे कर्म करोगे तो फांसी पर लटका जाओगे.. की प्रस्तुति दी। शिव के आज मारा भोला रे बाबा भांग गणि पीद भजन प्रस्तुत किया।
इसमें कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी गोपाललाल मेघवाल, नगर पालिका अध्यक्षा चन्दन बाला कासमा, उपाध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार तम्बोली, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, भरत खटीक, अजय यादव, शुभाष व्यास आदि मौजूद रहे।