4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कछुआ चाल चल रहा मंदसौर रोड निर्माण, तय समयावधि से सात माह की हो चुकी है देरी

-अब भी कुछ काम रह गया बाकी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

कछुआ चाल चल रहा मंदसौर रोड निर्माण, तय समयावधि से सात माह की हो चुकी है देरी

29 मार्च 2017-निर्माण शुरू
28 फरवरी 2018-तय अवधि
7 माह-ज्यादा समय अब तक तय अवधि से
............................
अब तक यह हुआ कार्य
कुल लम्बाई-20 किलोमीटर बनना है सीसी रोड
अब तक-दायीं और 19.5 किमी, 19.5 बायीं और सीसी कार्य
कुल पुलिया-14
कार्य पूर्ण-14

प्रतापगढ़.शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला प्रतापगढ़-मंदसौर रोड का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। तय निर्माण अवधि के 7 माह ज्यादा हो जाने के बावजूद अब तक काम कुछ अधूरा पड़ा हुआ है। मंदसौर रोड पर गत वर्ष 29 मार्च को नई सडक़ बनाने की शुुरुआत हुई थी और 28 फरवरी 2018 को इसका कार्य पूरा किया जाना था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब 10-15 दिन में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
----
अब तक यह हुआ कार्य
मंदसौर रोड की निर्माण एजेन्सी आरएसआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि चूंकि यह पूरा रोड सीसी से बनेगा। ऐसे में सबसे पहले इसका मजबूत बेस तैयार किया गया। सडक़ पर खुदे बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर समतलीकरण का कार्य किया गया। इसके बाद अब तक मंदसौर रोड पर जीरो माइल के आगे की सडक़ के दोनों तरफ 19.5 किलोमीटर किमी तक सीसी का कार्य हो चुका है। ड्रेन बनाई गई है वहीं सभी 14 पुलियाओं का काम भी पूरा कर लिया गया है। इनमें से तीन पुलियाओं को जोडऩे के लिए सीसी का कार्य किया जा रहा है।
-----
शोल्डर कार्य भी चल रहा
रोड के निर्माण के साथ ही इसके साइड में शोल्डर का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। ऐसे में सडक़ के दोनों और 19.5 किमी शोल्डर का कार्य पूरा हो चुका है।

टोल प्लाजा का कार्य शुरू
यह रोड टोल रोड होगा, ऐसे में लोगों को इस रोड पर सफर के लिए टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूली के लिए जीरो माइल से आगे 10 किमी की दूरी पर अवलेश्वर फंटे के पास टोल प्लाजा का निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

2 किमी तक 10 मीटर चौड़ी सडक़
मंदसौर रोड पर जीरो माइल चौराहे से राजपुरिया मध्यप्रदेश की सीमा तक 20 किलोमीटर तक की टू लेन सडक़ बनाई जा रही है। इसमें खास बात यह है कि शहर के नजदीक ज्यादा यातायात को देखते हुए जीरो माइल से अटल गेट तक 2 किलोमीटर की सडक़ को 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है।
----
आधे-पौन घंटे का रह जाएगा सफर
लम्बे समय से मंदसौर रोड के खस्ताहाल के चलते लोगों के लिए मंदसौर जाना काफी दुष्कर बना हुआ था। 32 किलोमीटर दूर मंदसौर के रास्ते में एमपी की सीमा तक करीब 20 किलोमीटर रोड गड्ढों में तब्दील था। ऐसे में हिचकोले भरे सफर के बीच मंदसौर जाने में कार-बस से भी लोगों को करीब एक-डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग जाता था। नई सीसी सडक़ बनने के बाद जहां राह आसान हो रही है। वहीं सफर केवल आधे-पौन घंटे का ही रह जाएगा। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सफर काफी सुगम हो जाएगा।
........................
जल्द पूरा होगा कार्य
मंदसौर रोड पर नई सडक़ बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शुरुआत में कुछ तकनीकी कारणों और बाद में बारिश के चलते कुछ देरी हुई है। कुछ कार्य बाकी रह गया है, जिसे जल्द ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
वी एस डाबी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राजस्थान राज्य सडक़ विकास एवं निर्माण निगम