4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमलावद गांव के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। अमलावद गांव में आबादी के पास बने हुए मकानों के पट्टे देने के लिए ज्ञापन में बताया कि कई वर्षों से उनका कब्जा है। जिसमें कई लोगों के मकान बने हुए है।इनके पट्टे दिलाए जाए।ज्ञापन में गांव के दिनेश शर्मा , ललित शुक्ला, प्रीतम राठौर, मनोहर सेन, अशोक शुक्ला, दिनेश डांगी, जगदीश डांगी, मांगीलाल सेन, विनोद डांगी, मनोज शर्मा, रामप्रशाद शर्मा, गोपाल, जमकलाल डांगी आदि मौजूद थे।
=========================================
बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार
नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़
कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है।गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की।इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनिमंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे।तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे।पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है।इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा।इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए।पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।