4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उच्च शिक्षा मंत्री और यूडीएच मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

छोटीसादड़ी राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं व अन्य पदों पर पूर्ति एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी तथा यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के खिलाफ रोष प्रकट किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य, व्याख्याताओं के रिक्त पदों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से गत दिनों धरना प्रदर्शन किया गया। उपखंड अधिकारी एवं शिक्षा मंत्री को कई ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई व आश्वासन भी नहीं दिया। जिससे छात्र संगठन में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार को एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी एवं क्षेत्रीय विधायक व नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी के खिलाफ नारजेबादी की और प्रदर्शन किया गया।
महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी दिनेशकुमार मंडोवरा को ज्ञापन सौंपा गया।
दो व्याख्यताओं के भरोसे महाविद्यालय
महाविद्यालय में स्नातक स्तर तक की कक्षाएं संचालित है।जिसमें साढ़े पांच सौ विद्यार्थी अध्ययनरत है। महाविद्यालय वर्तमान में केवल दो व्याख्यताओं के भरोसे ही संचालित है। ज्ञापन में बताया कि प्राचार्य सहित शेष सभी पद रिक्त हैं जिन्हें शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर पदस्थापन कराने की मांग की है। साथ ही महाविद्यालय में विद्युत कनेक्शन नहीं होने से नेट आदि संचालित नहीं हो पाते से। प्रवेश शुल्क जमा सहित कई कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। महाविद्यालय में कार्यालय स्टाफ, लिपिक पद रिक्त होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान के स्थानापन्न भवन में संचालित हो रहा है जो जर्जर होकर वर्षाकाल होने के कारण पानी टपक रहा है। साथ ही लगातार बरसात होने से परिषद तालाब बन जाता है। पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी बताया है कि शीघ्र ही महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
आमने-सामने हुए एनएसयूआई एवं एबीवीपी कार्यकर्ता
एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय के बाहर नारेबाजी की।
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और काफी देर तक दोनों संगठनों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान धोलापानी, धमोतर, जलोदा जागीर पुलिस चौकी छोटीसादड़ी पुलिस के जवान सहित उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश मीणा, थाना अधिकारी प्रवीण टांक, धमोतर थाना प्रभारी शंभूसिंह, धोलापानी थाना प्रभारी भवानीसिंह, जलोदा चौकी प्रभारी लालसिंह, चौकी प्रभारी ओंकारसिंह लखावत सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।
---