
अब वाहन एक तरफा मार्ग से पहुंचेंगे मण्डी
प्रतापगढ़. कृषि उपज मंडी क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए मण्डी प्रशासन ने मण्डी पहुंचने वाले वाहनों के मार्ग में तब्दीली की है।
अब ये रहेंगे मार्ग
अब मण्डी में अपनी जिंसों को लेकर काश्तकार अम्बेडकर सर्कल मार्ग से होते हुए मण्डी परिसर पहुंचेगे। निकासी के लिए अर्चना टॉकिज वाला मार्ग रहेगा। कृषि मंडी में बम्पर आवक होने पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए मंडी प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। इससे घनी आबादी एवं अत्यधिक यातायात वाले अर्चना टाकिज मार्ग पर लगने वाले जाम से राहगीरों और क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा । वहीं गलत मार्ग से प्रवेश करने की कोशिश करने पर वाहनधारियों को मण्डी में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल पाएगी।
मिनी सचिवालय मार्ग से हटाई अवैध गुमटियां
शहर के धरियावद रोड पर रखी अवैध गुमटियों को नगरपरिषद की ओर से गुरुवार को हटाया गया। नगरपरिषद आयुक्त सुरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मिनी सचिवालय के पास किसी ने अवैध रूप से गुमटियां रख दी थी जिस पर जिला कलक्टर ने गुमटियां हटाने के आदेश दिए। इस पर कार्यवाही करते हुए वहां रखी गुमटियों को हटाया गया।
गुरुवार से की व्यवस्था लागू
मंडी में आने वाले वाहनों से लगने वाले जाम को लेकर गुरुवार से यह व्यवस्था लागू की है। जिसके चलते आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
मदनलाल गुर्जर, सचिव कृषि मंडी, प्रतापगढ़
Published on:
12 Apr 2019 12:36 pm
