
panther attacks 10 years old girl in Pratapgarh
धरियावद/ प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के गोपालपुरा पंचायत के हांडाखेड़ा में बीती रात्रि पैंथर ने हमले कर एक 10 वर्षीय बालिका को अपना शिकार बना लिया। पेंथर के हमले से बालिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पेंथर बालिका को 20 से 25 फीट घसीटते हुए ले गया हादसे के दौरान बालिका घर के आँगन में सोई हुई थी । सूचना पर देर रात्रि वन विभाग की बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू किया लेकिन पेंथर का कोई सुराग नहीं मिला गुरुवार सुबह पारसोला सामुदायिक केंद्र पर बालिका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया दोपहर को गमगीन माहौल में सजिया मीना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दारा सिंह राणावत ने बताया कि गोपालपुरा पंचायत के हांडाखेड़ा के साबाफला निवासी 10 वर्षिय सजिया पुत्री मेघली मीणा घर के आंगन में अपनी बड़ी बहन कंकु के साथ सोई हुई थी इसी दौरान एकाएक पेंथर ने सजिया मीणा पर हमला कर दिया हमले के बाद पेंथर सजिया मीणा को 20 से 25 फीट घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया इस दौरान पेड़ की टहनियों झाड़ियों में बालिका के शव के फस जाने के एव ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने से पेंथर उसे मौके से छोड़ जंगल मे भाग छुटा इस दौरान ग्रामीणों ने वनविभाग की बचाव टीम के साथ पेंथर का पीछा लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नही मिली गुरुवार तड़के बचाव टीम ने घटनास्थल के आसपास का दौरा किया लेकिन दोपहर तक पेंथर का सुराग नही मिला इधर ऐतिहातन घटनास्थल के आसपास वन कर्मी की तैनाती कर दी गई है साथ ही ग्रामीणों को रात्रि के समय घर के अंदर सोने की सलाह दी। इधर दोपहर को पूर्व विधायक नगराज मीणा एव गोपालपुर सरपँच नाथुभाई मीणा मृतक सजिया के घर पहुँचे।
Published on:
11 Oct 2018 12:27 pm
