5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीर्थस्थलों के दर्शनों के लिए उमड़ रहे लोग

-बड़ी संख्या में लोग कर रहे ऑनलाइन आवेदन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

तीर्थस्थलों के दर्शनों के लिए उमड़ रहे लोग

जिले में 8 जून तक आए ये आवेदन
कुल आवेदन-376
कुल यात्री - 641

-आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून
प्रतापगढ़. राज्य सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ तीर्थयात्रा योजना के आवेदन करने को अब महज दो दिन बाकी है। देवस्थान विभाग की ओर से योजना का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। इसके लिए ई-मित्रों पर बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। यात्रा जाने के इच्छुक लोगों के लिए ई-मित्र व देवस्थान विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया गया है।
ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रा
इस बार प्रदेश से 6 हजार यात्री रेल व 4 हजार हवाई जहाज से तीर्थस्थल की यात्रा पर जा सकेंगे। इसमें वरिष्ठजनों को देश के 17 तीर्थ स्थानों पर उनकी पसंद के तीर्थ पर रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। 60 वर्ष व उसके अधिक उम्र वाले तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे, जबकि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। वहीं अगर जीवनसाथी की उम्र 60 से कम होगी तो भी मान्य होगी। हवाई यात्रा के लिए आवेदन करने वालों का चयन होने पर उन्हे जयपुर, जोधपुर व उदयपुर से यात्रा प्रारम्भ करनी होगी।
ट्रेन से यहां होगी यात्रा
देवस्थान विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामेश्वर, तिरूपति, जगन्नाथ पुरी, द्वारकापुरी व वैष्णों देवी तीर्थ के लिए वरिष्ठजनों को रेल से यात्रा करवाई जाएगी। कार्यक्रम तय होने पर चयनिन लोगों को विभाग की ओर से सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद जिले के कोटे के अनुसार लॉटरी पद्धति से चयन कर पात्रता तय की जाएगी।
हवाई जहाज से यहां होगी यात्रा
कार्यक्रम के अनुसार हवाई जहाज से रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, तिरूपति, कांचीपुरम, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर सूर्य मंदिर कोणार्क, वैष्णो देवी, द्वारकापुरी, सोमनाथ, नागेश्वर, काशी, बिहार शरीफ, अमृतसर-आनंदपुर साहिब, श्रवण बेलगोला-मैसूर, सम्मेदशिखर, गया-बोधगया, पावापुरी, शिरडी, शनि शिगनापुर, कामाख्या-गुवाहाटी, उज्जैन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश, मसूरी-देहरादून, अयोध्या के साथ कोच्चि त्रिशूर, सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर तीर्थ की यात्रा होगी।
..............................................
रोजाना आ रहे है आवेदन
योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। जिसके चलते ई मित्र से रोजाना कई आवेदन आ रहे है। जिले में अब तक 376 आवेदन आए है वहीं 641 कुल यात्री है।
अशोक कुमार मीणा, उपनिदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रतापगढ़
------------------------------
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::