5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस दुल्हन की होनी थी विदाई, नियति ने ही कर डाला उसके साथ ऐसा रूह कंपाने वाला काम

दुल्हन रेखा भी हाथों में मेहंदी रचाए फूली नहीं समां रही थी और परिवार के साथ ही बिंदौली में शामिल थी...
less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh accident

प्रतापगढ़।

जिले के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास सोमवार रात हुआ दर्दनाक हादसा उस परिवार के लिए एक ऐसा ग्रहण बनकर आया जिसे जिंदगीभर नहीं भूलाया जा सकता। हादसा तब हुआ जब सडक़ मार्ग से बिंदोली गुजर रही थी और काल बनकर एक ट्रक ने कई लोगों कुचल डाला। अचानक हुए इस हादसे से नाचते-गाते लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सडक़ पर लाशे बिछ गई। शादी के माहौल में मातम छा गया। बिंदोली में शामिल दुल्हन रेखा की सोमवार को शादी थी। मांडे के लोग दुल्हन के साथ बिंदौली के रूप में रामदेवजी मंदिर में पैदल ही धोक लगाने जा रहे थे। दुल्हन रेखा भी हाथों में मेहंदी रचाए फूली नहीं समां रही थी और परिवार के साथ ही बिंदौली में शामिल थी।


बारात एटारी सांवलिया जी से रात ग्यारह बजे पहुंचने वाली थी। हादसे की सूचना पर बारात रास्ते से ही लौट गई। घायल अवस्था में दुल्हन रेखा को छोटी सादड़ी अस्पताल लाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया। दुल्हन रेखा के जिन हाथों में चूडिय़ां खनक रही थी अब उनमें ड्रिप लगी हुई है।हाईवे पर हुई इस घटना की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोग सहयोग करने छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे में 9 लोगों के मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए। मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद हताहत हुए लोगों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया है।