6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए पुलिस अधीक्षक, शहीदों के नाम भेंट की एक दिन की सैलरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Pulwama Attack- Police Officer donate 1 day salary to martyr families

Pulwama Attack- Police Officer donate 1 day salary to martyr families

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक भावुक हो गए। शहर के गांधी चौराहे पर शुक्रवार देर शाम पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संबोधित करते हुए भावुक हो गए। पुलिस अधीक्षक अपने आंसू नहीं रोक पाए। रुंधे गले से अधीक्षक ने शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति दिखाने के कई तरीके हैं। जिला पुलिस ने उनकी शहादत को नमन करते हुए एक दिन की सैलरी उनके नाम करने का निश्चय किया है।


उनके इतना कहते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि सामने से गोली खाना और पीठ पर गोली खाना, दोनों में बहुत अंतर है। अधीक्षक ने कहा कि मेरे बैचमेट्स जो शहीद हुए हैं। मैं उनके घर गया हूं और हर बार दुआ की है कि ये दिन कभी ना आए, लेकिन ये दिन आता है और हर बार आता है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक इतने भावुक हो गए कि 'आई एम सॉरी' बोलकर उन्होंने माइक किसी और को थमा दिया। रोते हुए वे स्टेज से उतर गए।