5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से यहां गरमाया माहौल, प्राचार्य के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा

नाराज छात्रों और ग्रामीणों ने प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर जाम लगा दिया। जिससे वहां माहौल गर्मा गया और वाहनों की कतारें लग गई...
less than 1 minute read
Google source verification
jam

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ जिले में एक स्कूल के प्राचार्य ने सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर डाली। जिसके बाद वहां माहौल गरमा गया और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र के कुणी गांव में शनिवार सुबह राउमावि में प्राचार्य द्वारा सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से माहौल गर्मा गया। जहां पूरा देश भारतीय जवानों को उनकी शहादत के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वहीं प्राचार्य द्वारा भारतीय जवानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना ग्रामीणों को जरा भी नहीं रास नहीं आया। ऐसे में नाराज छात्रों और ग्रामीणों ने प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर जाम लगा दिया। जिससे वहां माहौल गर्मा गया और वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्राचार्य को थाने ले गई। बाद में प्राचार्य मोहम्मद इकराम अजमेरी को हटा दिया है।

इसके बाद दोपहर को ही जाम खुल सका। इस दौरान अंतरराज्यीय मार्ग प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर करीब दस बजे से दोपहर दो बजे तक मार्ग बंद रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राचार्य का पुतला फूंका और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में राजस्थान के 5 जवान भी शामिल हैं। शहीद जवानों का नाम नारायण लाल गुर्जर (राजसमन्द), जीतराम गुर्जर (भरतपुर), हेमराज मीणा (कोटा), रोहिताश लाम्बा (जयपुर) और भागीरथ (धौलपुर) है। शहीद होने की खबर मिलते ही जवानों के घर में मातम पसर गया।