6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में रिश्ते हुए शर्मसार! पिता ने तलवार की नोक पर किया पुत्री से बलात्कार

राजस्थान में रिश्ते हुए शर्मसार! पिता ने तलवार की नोक पर किया पुत्री से बलात्कार
2 min read
Google source verification

धरियावद/प्रतापगढ।

राजस्थान में इन दिनों दुष्कर्म की घटना बढती ही जा रही है। अलवर के थानागाजी में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब एक और दिल दहला देने वाली दुष्कर्म की घटना सामने आई है। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।

एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके गले पर तलवार लगा दी और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। पुत्री ने अपनी मां को बताया तो मां बेटी छह दिन बाद पीहर जाने के बहाने घर से निकली और रविवार को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये हुआ पूरा मामला...

धरियावद थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पीडि़ता और उसकी मां रविवार को थाने आई। यहां पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 6 दिन पहले उसका पति अपनी चौदह वर्षीय पुत्री को रात को किसी सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर घर से बाहर ले गया। उस समय वह शराब के नशे में था। वह पुत्री को जंगल में ले गया तथा वहां उसे धमका कर बलात्कार किया।

विरोध करने पर गले पर लगा दी तलवार

बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता ने तलवार गले पर लगा दी और मारने की धमकी दी। पीडि़ता चिल्लाई भी, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला जंगल में नहीं था। पीडि़ता ने अगले दिन सुबह इस घटना की बात अपनी मां को बताई। इस पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी धमकाया। कुछ दिन बाद मौका पाकर महिला अपनी बेटी के साथ वहां से पीहर भाग आई और पीहर से रविवार को थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। पीडि़ता की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। थानाधिकारी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, आरोपी घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद से ही घर से फरार है।