4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ में गरजे अमित शाह: बोले- देश के नक्शे में अब दूरबीन लेकर कांग्रेस का राज ढूंढना पड़ेगा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification

प्रतापगढ़.
कांठल की धरती पर पहली बार आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर फिर प्रहार किए। उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी भाषणों का चुनावी सभा में जवाब दिया। दशहरा मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में शाह बोले- कांग्रेस के पास मोदी हटाओ के अलावा कोई नारा नहीं बचा है। हम कहते हैं स्वच्छता लाओ। वे कहते हैं मोदी हटाओ। हम कहते हैं गरीबी हटाओ वे कहते हैं मोदी हटाओ। हम कहते हैं निरक्षरता हटाओ वे कहते हैं मोदी हटाओ.... हालात ऐसे हैं कि राहुल बाबा को मोदी जी का फोबिया हो गया है। शाह ने अपने भाषण में केंद्र व राज्य की योजनाएं गिनाकर आदिवासियों को लुभाने की कोशिश की। शाह ने 25 मिनट छह सैकंड के भाषण में केवल राहुल गांधी को निशाने पर रखा।

शाह ने कहा, देश में मोदी जी के नेतृत्व में एक-के बाद एक 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी है। 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का भगवा लहरा रहा है। महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, कश्मीर, आसाम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल, उत्तराचंड, उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। गुजरात, गोवा में फिर से भाजपा। अब राजस्थान की बारी है। उन्होंने कहा, राहुल बाबा को देश के नक्शे पर दूरबीन लेकर कांग्रेस का राज ढूंढना पड़ेगा।

आदिवासियों का दिल जीतने की कोशिश
शाह ने भारत माता की जय से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भीलु राणा व पूंजा राणा की धरती को प्रणाम करते हुए बार-बार नाम लिया। उन्होंने कहा, यह महाराणा प्रताप की भूमि है। स्वदेश व स्वधर्म की प्रेरणा की भूमि है। यही भूमि है जहां गौतमेश्वर महादेव का मंदिर है। भंवर माता जी, बीज माताजी का आशीर्वाद भी यहां की जनता को मिलता है। भीलू राणा व राणा पूंजा का संघर्ष आज भी याद किया जाता है।

केंद्र की योजना के नाम पर मांगे वोट
शाह ने राज्य की वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों के बजाय मोदी सरकार के काम ही ज्यादा गिनाए। उन्होंने कहा-छह करोड परिवार को गैस का चूल्हा दिया। दो करोड़ को घर दिया। ढ़ाई करोड़ को बिजली, 12 करोड़ परिवार में टीकाकरण किया। आठ करोड़ शौचालय बनवाए जबकि कांग्रेसियों की सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, राजस्थान में कांग्रेस राज में एक लाख नौ हजार करोड़ रुपए मिलता था। मोदी सरकार ने दो लाख 63 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया। रिफाइनरी देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने 129 योजनाएं गिनाई।


किस प्रमुख मुद्दे पर क्या बोले शाह

परिवारवाद: कांग्रेस की चार पीढिय़ों ने राज किया। वह परिवारवाद की पार्टी है और भाजपा जनता जनार्दन की पार्टी है।

आदिवासी: कांग्रेस ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने पहली बार आदिवासी विकास मंत्रालय बनाया। वसुंधरा सरकार ने हर जिले में आदिवासी आवासीय स्कूल खोले। आदिवासियों को पट्टे दिए।भ्रष्टाचार: कांग्रेस राज में 12 लाख करोड़ के घपले किए है। उन्होंने अंतरिक्ष से इसरो टूजी, आकाश से वेस्टलेंड हेलीकॉप्टर, भूमि पर आधार सोासायटी समंदर व पाताल से कोयला घोटाला किया है। अब एनपीए भी कांग्रेस राज का ही है। इसका कमीशन उनके परिवार के दामाद को गया।

सर्जिकल स्ट्राइक: मोदी ने सबसे बड़ा काम देश को सुरक्षित करने का किया है। आलिया, मालिया, जमालिया पहले देश में घुस जाते थे। उरी हमले में 12 जवान शहीद हुए। भाजपा सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया। इससे दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।

कांग्रेस: भाजपा के लिए जनता ही माईबाप है। प्रधानमंत्री के साथ देशभक्तों की टोली है। राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद है। जिसका ना नीति न नेता और न सिद्धांत है। यही वजह है कि राहुल गांधी दिन में ही राजस्थान में सरकार बनाने में सपने देख रहे हैं।