17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: पोर्न देखकर नाबालिग ने किया 54 साल की महिला से रेप का प्रयास, जागी तो… गला काट दिया

Blind Murder Case Open: टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घर-घर जाकर पूछताछ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 4 Jun 2025, 5:10 PM IST

ब्लाइंड मर्डर केस खोलने वाली पुलिस टीम, फोटो - पत्रिका

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में 15 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने जो वजह बताई, उसने हर किसी को चौंका दिया। नाबालिग ने पोर्नोग्राफी देखने की लत और पकड़े जाने के डर में महिला की बेरहमी से हत्या करना कबूला है।

घर में खून से लथपथ मिला था शव

घटना 19 मई की है, मृतका का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला था। वह घर में अकेली रहती थी और उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। उनके रिश्तेदार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला ब्लाइंड मर्डर था क्योंकि हत्यारा और उसका मकसद स्पष्ट नहीं थे।

एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एएसपी परबत सिंह, डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया सहित एफएसएल, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल को शामिल किया गया। टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घर-घर जाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: एक से आठ साल तक के पांच बच्चों को रोता छोड़ माता-पिता ने खाया जहर… सामने आई बड़ी वजह

नाबालिग रात को मोबाइल चलाते हुए देखा गया

जांच में एक अहम सुराग मिला । घटनास्थल से मात्र 30 मीटर दूर रहने वाला एक नाबालिग रात को मोबाइल चलाते हुए देखा गया था। संदेह गहराने पर पुलिस ने उसके अभिभावकों की मौजूदगी में पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
नाबालिग ने बताया कि वह लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था।

घटना की रात उसने भी ऐसा ही किया और फिर चाकू लेकर मृतका के घर में घुस गया। महिला जाग गई और पहचान लिया, जिससे घबरा कर उसने गले पर चाकू से वार कर दिया। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन कई वारों के बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : गृह प्रवेश की तैयारी थी… लेकिन सवेरे मां, बेटी और दामाद की मौत, एक बेटी गंभीर

आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। महिला के मोबाइल फेंक दिए, सिम तोड़ दी और खून से सने कपड़े छिपा दिए। फिलहाल नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।