
घर की राज-श्री को मिले राजश्री योजना का लाभ: कलक्टर
प्रतापगढ़. जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्साधिकारियों को राजश्री योजना के शत प्रतिशत समयबद्ध भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलक्टर ने चिकित्साधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं है, ऐसे में चिकित्साधिकारी ये सुनिश्चित करें कि राजश्री जैसी योजना में बिना वाजिब कारण और लेटलतीफी के लाभार्थी को शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने आमजन को लाभावान्वित करने वाली योजनाओं पर जोर देते हुए कि अधिकारी यह देख ले, कि उनके अधीन पुराने केसों की कोई पैंडैसी बची तो नहीं है, यदि कोई केस है तो जिसमें लाभार्थी को लंबे समय से लाभ नहीं मिला है, तो उसका तुरंत समाधान करें। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की चल रही करीब दो दर्जन से ज्यादा योजनाओं की मासिक समीक्षा की। जिसमें भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीकाकरण, परिवार कल्याण, जीवनवाहिनी एंबुलेंस, मौसमी बीमारी, जलजनित बीमारी, पीसीपीएनडीटी, क्षय रोग निदान, मेडिकल मोबाइल यूनिट व वैन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एसएमडी, पीएमडी व निशुल्क जाचं व दवा जैसी योजनाओं प्रमुख थी। बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कलक्टर को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को और बेहतर करके चिकित्सालय एवं योजनाओं को आमजन को लाभावान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर पीएमओ डॉ राधेश्याम कच्छावा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ ओपी दायमा, आरसीएचओ डॉ दीपक मीणा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ नरेंद्र विजय, बीसीएमओ डॉ आर एन सरसोदिया, डॉ एसके जैन, डॉ कुमुद माथुर, डॉ अमित जैन, डॉ नरेंद्र वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ जीवराज मीणा, डॉ अवधेश बैरवा, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ मंसूर अली, डॉ अमित शर्मा, सहित आदर्श पीएचसी के सभी चिकित्साधिकारी प्रभारी मौजूद थे।
जिले में गर्मी का प्रकोप, बचाव करते दिख रहे लोग देखे फोटो...
मौसमी बीमारियों पर रहें सावचेत
कलक्टर ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्साधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित ड्रेस कोड में रहें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते लू-तापघात एव मौसमी बीमारियों का फैलने का खतरा अधिक होता है, ऐसे में इनके प्रति पूरी सावचेती बरती जाए। कलक्टर ने कहा कि जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में नरेगा साइट पर चिकित्साधिकारी और स्टाफ अपनी निगहबानी बनाए रखे। उन्होंने कहा जहां पर कामगारों की संख्या ज्यादा है, एवं जिन नरेगा साइट पर बच्चे है, वहां पर पानी के साथ ओआरएस के साथ सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आखिर किसान को टावर पर चढऩे की क्या थी वजह...जाजने के लिए पढ़े पूरी खबर
साफ सफाई का बने रजिस्टर
बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रभारी को साफ सफाई का अलग से रजिस्टर बनाकर संस्थान पर साफ सफाई का पूरा ब्यौरा संधारित करने की बात कहीं। साथ ही वार्ड में रोगियों के साफ सुथरे बिस्तर और शौचालय की साफ सफाई की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
कैप्सन- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संबोधित करते जिला कलक्टर।
Published on:
29 May 2018 07:57 pm
