5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिवार में मचा कोहराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
accident

देर रात हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिवार में मचा कोहराम

प्रतापगढ़.
शहर के टैगोर पार्कके निकट मंगलवार रात को एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार युवक सुनील(21) पुत्र कारूलाल जटिया था। वह धरियावद नाके के पास चाय की होटल चलाता था।

मंगलवार देर रात वह अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था कि टैगोर पार्क के निकट चित्तौड़ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में युवक का सिर कुचल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगाकर ले गया।

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को युवक के सिर पूरी तरह से कुचल गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। युवक की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसके परिवार में अब मां, एक भाई व बहन हैं।