4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड निर्माण का काम हुआ शुरू

-कॉलोनीवासियों को जल्द मिलेगी राहत
2 min read
Google source verification
pratapgarh

रोड निर्माण का काम हुआ शुरू

खबर का असर
प्रतापगढ़. आखिरकार देर से ही लेकिन शहर के खस्ताहाल एरियापति रोड की परदेशी कॉलोनी में सडक़ निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू हुआ। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि शहर में जलापूर्ति के लिए चल रही पेयजल पुनर्गठन योजना को लेकर डाली जा रही पाइप लाइन के कारण खोदी गई सडक़ के लम्बे समय से सुधार नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नालियों का गंदा पानी सडक़ों पर आने लगा था। कॉलोनी के वाशिंदों के लिए रोजाना यहां से गुजरना मुसीबत बन चुका था। ऐसे में लोग उद्वेलित थे और सडक़ में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देने लगे थे। राजस्थान पत्रिका ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए 23 जून के अंक में ‘शहर की गलियों की हो रही हालत खराब’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर समस्या को उठाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग की ओर से यहां शनिवार से ही सडक़ निर्माण का कार्य शुरू किया गया।


किसानों को उन्नति के लिए ऋण किए माफ
छोटीसादड़ी किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करना कोई मामूली बात नहीं है। सरकार की यह मंशा है कि जिस किसान के कर्ज चढ़ गया हो। उस किसान को पैसों की आवश्यकता है। उस का कर्जा माफ कर दो ताकि किसान की उन्नति हो सके।
यह बात स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री अल्पकालीन फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत सीकेएसबी की जलोदा जागीर ग्राम सेवा सरकारी समिति एवं मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत काश्तकारों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कही।
199 कृषकों को 6 9.10 लाख एवं मानपुरा जागीर जीएसएस के 305 किसानों को 71.25 लाख दोनों समितियों के कुल 504 कृषकों के रूप में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
समारोह की अध्यक्षता सीकेएसबी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर, गोपाललाल जणवा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान महावीरसिंह, अशोक नवलखा, उपप्रधान रमेश कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिठूलाल जणवा, जिला उपाध्यक्ष डालचंद जणवा, मंडल महामंत्री वरदीचंद धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा थे।
बैंक प्रबंधक आलोक चौधरी, समिति अध्यक्ष जगदीश जाखड़, धर्मेंद्रसिंह चूंडावत, अध्यक्ष जगदीश धाकड़, भूरालाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा, देवीलाल मेनारिया प्रकाशसिंह राणावत, खुमानसिंह चूंडावत, महीवर्धनसिंह हिंगोरिया, रामप्रसाद अहीर, सरपंच गणेशपुरा उदयसिंह राणावत, जलोदा जागीर कैलाश गुर्जर जिला महामंत्री, शंकरसिंह शक्तावत, उपसरपंच गागरोल, आईटी सेल नरेश जणवा, दिनेश राव आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन गणेशपुरा व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण अहीर ने किया।