4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए मिली स्वीकृति

52 करोड़ से सुधरेंगे रोड
2 min read
Google source verification
pratapgarh

जिले में क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए मिली स्वीकृति

प्रतापगढ़. जिले में लम्बे समय से खस्ताहाल सडक़ों के जल्द ही दिन फिरेंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिले की कई खस्ताहाल सडक़ों में सुधार के लिए 52 करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। जिससे जल्द ही सडक़ों की हालत को सुधारा जाएगा।

प्रतापगढ़ के लोगों को किससे मिलने लगी हल्की राहत, क्या बढ़ी परेशानी, देखें पूरी खबर
75 सडक़ों का सुधार
विभाग को जिले में 75 खस्ताहाल सडक़ों के सुधार के लिए स्वीकृति मिली है। 52 करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपए की लागत से जिले में 75 सडक़ों पर कुल 306 किलोमीटर सडक़ों की मरम्मत कर सुधार किया जाएगा।
बहुप्रतीक्षित थी स्वीकृति
प्रतापगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जिले में क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए कुछ माह पूर्व प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। सडक़ों में जल्द सुधार के लिए विभाग इसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहा था। यह बहुप्रतिक्षित स्वीकृति के मिलने से सडक़ों का सुधार हो सकेगा।
लोगों को मिलेगी राहत
जिले में लम्बे समय से लोग विभिन्न सडक़ों के खस्ताहाल से परेशान थे। उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी, छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। वहीं वाहनों की हालत भी खराब हो रही थी। सडक़ों की मरम्मत होने से लोगों की समस्या का समाधान होकर उन्हें राहत मिल सकेगी।

करले इंतजाम नहीं तो पड़ेगा भटकना... पढ़े यह खबर
ये रोड सुधरेंगे
जारी स्वीकृति के अनुसार जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में 31 किमी, अरनोद उपखंड में 49.20 किमी, पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र में 67.40 किमी, प्रतापगढ़ उपखंड क्षेत्र में 77.40 और धरियावद उपखंड क्षेत्र में 81.00 किमी सडक़ों पर मरम्मत कर सुधार किया जाएगा।

जल्द सुधरेंगे रोड
विभाग की मिली स्वीकृति के बाद सडक़ों में सुधार को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी सडक़ों में सुधार कार्य पूरा किया जाएगा।
हरिकृष्ण, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्रतापगढ

============================================

भूरियाआम्बा में किया श्रमदान
बरखेडी. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को अचनारा ग्राम पंचायत के भूरियाआम्बा तालाब पर श्रमदान किया गया। यहां सुबह सात बजे श्रमदान की शुरुआत अचनारा सरपंच कन्हैयालाल मीणा, अरनोद पंचायत समिति सदस्य मनोहर जैन ने गैंती से मिट्टी खोदकर कर की। इसके बाद फावड़े से तगारी भरकर मिट्टी बाहर निकाली गई। उसके बाद कतार बनाकर तालाब से मिट्टी पाल पर डाली गई। करीब एक घंटे तक चले श्रमदान में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति सदस्य व ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। यहां चलाए गए अभियान में सचिव, सरपंच, वार्डपंच, पंचायत सहायक, समाज सेवकों ने कतारबद्ध खड़े होकर तालाब की मिट्टी तगारी में भरकर पाल पर डाली गई। तालाब गहरीकरण के दौरान यहां पर उगा कंटीली झाडिय़ों की सफाई की गई।
श्रमदान में अचनारा सरपंच कन्हैयालाल मीणा, उपसरपंच मोहनलाल, अरनोद पंचायत समिति सदस्य मनोहर जैन, सचिव ललित पाटीदार, पूर्व वार्डपंच रामचन्द, पंचायत सहायक मोहनलाल, अर्जुनलाल, वार्ड पंच कन्हैयालाल, अम्बालाल, पंचायत गार्ड प्रेमचन्द, गोपाललाल आदि ने श्रमदान किया।