4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटीसादड़ी उपकारागृह में सुरक्षा सायरन लंबे समय से खराब

छोटीसादड़ी उपकारागृह में सुरक्षा सायरन लंबे समय से खराबकलक्टर ने निरीक्षण के दौरान लगाई फटकार
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh



जिला कलक्टर ने किया उपखण्ड कार्यालय व उप कारागृह का निरीक्षण
छोटीसादड़ी
जिला कलेक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने गुरुवार को छोटीसादड़ी पहुंच कर उप पंजीयन कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय व उपकारागृह का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मिली लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर राजपुरोहित दोपहर को उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। उपखण्ड़ अधिकारी बिंदुबाला राजावत को 90 मुआवजा के कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में उपखण्ड क्षेत्र में पड़े पेंडिंग कार्यो का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेशनल हाइवे के पेन्डिंग पड़े कार्यो को भी जल्द निस्तारण करने के लिए कहा गया। उसके बाद क्षत्रपति शिवजी मार्ग स्थित उपकारागृह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां निरीक्षण में पीने के पानी मे बदबू आने के कारण, पानी का सेवन नहीं किया। वहीं कारागृह में लम्बे समय से खराब पड़ी हुई सायरन पर, सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही लापरवाही पर कारागृह प्रभारी श्रवण यादव को फटकार लगाते हुए अतिशीघ्र सायरन को दुरुस्त करवाकर चालू करवाने के निर्देश दिए। वर्तमान कैदियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल के अंदर बनी हुई पानी की टंकियों की समय-समय पर सफाई करवाने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित के साथ उपखण्ड अधिकारी बिन्दुवाला राजावत, तहसीलदार गणेशलाल पांचाल भी मौजूद थे।

जिला न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण
प्रतापगढ़
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतापगढ़ अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं प्राधिकरण सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने जिला मुख्यालय पर लोहारिया में स्थित राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का दौरा किया। प्राधिकरण सचिव ने वहां उपस्थित बालकों से बारी-बारी रूबरू होते हुए उनसे सामान्य वार्तालाप किया। सचिव वैष्णव ने बालकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। दौराने निरीक्षण प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन जज राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं प्राधिकरण सचिव वैष्णव ने रसाईघर में पकाए जा रहे भोजन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, प्रतापगढ़ विक्रम सांखला भी मौजूद रहे। जिन्होंने गृह में उपस्थित बच्चों के लिये ज्ञानवर्धक किताबों का प्रबन्ध करवाकर वितरित करवाई।