4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्हालू तिल की फसल पकी

कटाई में जुटे किसान
2 min read
Google source verification
pratapgarh

उन्हालू तिल की फसल पकी

मोखमपुरा. क्षेत्र में इन दिनों तिल की फसल पक चुकी है। कई किसान फसल की कटाई में जुट गए हैं। पानी की उपलब्धता वाले किसानों ने तिल की फसल बोई है। अब फसल पकने पर कटाई की जा रही है।
किसान योगेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष गर्मी के मौसम में तिल की फसल की बुवाई की थी। जो फरवरी के अंतिम सप्ताह में की गई थी। खेत में करीब डेढ़ बीघा में फसल बोई थी। इस फसल में पांच बार सिंचाई की थी। किसान ने बताया कि बुवाई के लिए डेढ़ किलो बीज लाए थे। अभी फसल की कटाई चल रही है। यह फसल डेढ़ से दो क्विंटल प्रति बीघा में उत्पादन होता है। नहीं खाते मवेशी किसान ने बताया कि तिल की फसल को मवेशी भी नहीं खाते हैं। इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है।

करले इंतजाम नहीं तो पड़ेगा भटकना... पढ़े यह खबर
=========================================
52 करोड़ से सुधरेंगे रोड
-जिले में क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए मिली स्वीकृति
प्रतापगढ़.
जिले में लम्बे समय से खस्ताहाल सडक़ों के जल्द ही दिन फिरेंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिले की कई खस्ताहाल सडक़ों में सुधार के लिए 52 करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। जिससे जल्द ही सडक़ों की हालत को सुधारा जाएगा।
75 सडक़ों का सुधार
विभाग को जिले में 75 खस्ताहाल सडक़ों के सुधार के लिए स्वीकृति मिली है। 52 करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपए की लागत से जिले में 75 सडक़ों पर कुल 306 किलोमीटर सडक़ों की मरम्मत कर सुधार किया जाएगा।
बहुप्रतीक्षित थी स्वीकृति
प्रतापगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जिले में क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए कुछ माह पूर्व प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। सडक़ों में जल्द सुधार के लिए विभाग इसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहा था। यह बहुप्रतिक्षित स्वीकृति के मिलने से सडक़ों का सुधार हो सकेगा।
लोगों को मिलेगी राहत
जिले में लम्बे समय से लोग विभिन्न सडक़ों के खस्ताहाल से परेशान थे। उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी, छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। वहीं वाहनों की हालत भी खराब हो रही थी। सडक़ों की मरम्मत होने से लोगों की समस्या का समाधान होकर उन्हें राहत मिल सकेगी।
ये रोड सुधरेंगे
जारी स्वीकृति के अनुसार जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में 31 किमी, अरनोद उपखंड में 49.20 किमी, पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र में 67.40 किमी, प्रतापगढ़ उपखंड क्षेत्र में 77.40 और धरियावद उपखंड क्षेत्र में 81.00 किमी सडक़ों पर मरम्मत कर सुधार किया जाएगा।
..............................
जल्द सुधरेंगे रोड
विभाग की मिली स्वीकृति के बाद सडक़ों में सुधार को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी सडक़ों में सुधार कार्य पूरा किया जाएगा।
हरिकृष्ण, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्रतापगढ