5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मनिर्भर होना सशक्तिकरण का सर्वोत्तम साधन

31 प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र दिए
2 min read
Google source verification
pratapgarh

आत्मनिर्भर होना सशक्तिकरण का सर्वोत्तम साधन

प्रतापगढ. बड़ोदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर के 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का समापन जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कलक्टर ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार से जोड़ा जाना आवश्यक है। जो लोग पढ़े लिखे है वे अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास करे। जो कम पढ़े लिखे है या फिर नौकरी के इच्छुक नहीं है उनके लिए स्वरोजगार जीवनयापन का उत्तम साधन है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी गयी बातें तथा अपने अनुभवों के बारे में बताया और कहा कि यहां का प्रशिक्षण तथा सुविधाए नि:शुल्क होने के साथ ही उत्कृष्ट भी है। संस्थान निदेशक प्रेम कुमार कन्सारा ने संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों व प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में बताया। संस्थान की ट्रेनिंग कोर्डिनेटर डॉ अनीता बोराना ने आभारव्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपने व्यवसाय को प्रारम्भ करे। वित्तिय परामर्शदाता अशोक कुमार यादव ने संस्थान में चल रहे वितिय साक्षरता एव ऋण परमर्श केन्द्र की कार्यविधि के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर ने 31 प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने संस्थान में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन गिरवर आमेटा ने किया। इस अवसर पर संस्थान कर्मचारी स्वाति जैन, ओम प्रकाश, सीमा टेलर
===============================================
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
-केन्द्र सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार
प्रतापगढ़.
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्ड आउटरीच ब्यूरो डूंगरपुर मीडिया इकाई की ओर से केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों पर मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ पंचायत समिति के गांव अमलावद व रजोरा में जल संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत अभियान एवं केन्द्र सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर फोटो प्रदर्शनी, मौखिक संदेश, संगोष्ठी, फिल्म शो एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर आमजन को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एसएल सालवी ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर एसएल सालवी ने जल संरक्षण, प्रधानमंत्राी फसल बीमा योजना, उज्ज्वला गैस योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्कील इण्डिया आदि योजनाओं पर जानकारी देकर इन योजना के लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता रहे पांच-पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आगंनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला राजपूत, अन्नपूर्णा राठौर, मंजू देवी शर्मा, बीएलओ प्रभुलाल मीणा एवं मेट मीनाक्षी सुथार उपस्थित थी।