
एक स्वर में किसे परास्त करने के लिए बोले बच्चे, देखें पूरी खबर
प्रतापगढ़.
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान में लोगों में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड, एनसीसी केडेट्स एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आमजन को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण एवं उससे होने वाली हानि के प्रति जागरूक किया। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड मिनी मैराथन का आयोजन नगर परिषद से शुरू होकर सूरजपोल, सदर बाजार, बाणमाता मन्दिर से होते हुए दीपेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुआ। मिनी मैराथन को नगरपरिषद पर जिला कलक्टर बी.एल.मेहरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक के अनेक दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। आज प्रत्येक आदमी इनका आदि हो गया है। जिसके भविष्य में गंम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि आदमी आज प्रत्येक आदमी को पॉलिथीन का बहिष्कार करने की आवश्यकता है। यह लोगों की स्वप्रेरणा से ही संभव है। दीपेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ शान्तिलाल शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ राजस्थान प्रदेश में माउण्ट आबू के बाद दूसरी सबसे ऊंची जगह है जहां पहले कभी इतनी गर्मी नही पड़ती थी लेकिन वनों की अन्धाधुंध कटाई के कारण यहां पर भी तापमान निरन्तर बढ़ता जा रहा है और पॉलिथीन के अत्यधिक उपयोग के कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व है कि पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और अधिकाधिक पेड़ लगाकर प्रतापगढ़ के वातावरण को पहले जैसा बनाने में सहयोग करे। राजकीय एकलव्य जनजाति आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिमरवा के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार नागर ने कहा कि जीवन दायिनी ऑक्सीजन शुद्ध पर्यावरण से ही प्राप्त हो सकती है। और शुद्ध पर्यावरण पेड़ों की अधिकता से ही मिल सकती है। जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यता है। स्काउटर गिरवर लाल सुमन ने कहा कि यदि आज भी हम नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब बालकों को स्कूल जाते समय ऑक्सीजन का भी सिलेडर साथ में भेजना पड़ेगा। मिनी मैराथन में जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुरूषोतम लाल मोड, वरिष्ठ स्काउटर कमलेश नागर, गिरवरलाल सुमन, बगदीराम रैदास, विनोद मीणा, मेघराज मीणा, योगेश, विजय गुरूनानी, गाइडर सुभिता चौधरी, कल्पना सक्सेना, लिपिक लोकेन्द्र माली अभिरूचि केन्द्र के स्टाफ सदस्य पूनम गुर्जर, अर्चना सुथार, किरण यादव, प्रियंका सुरावत, कविता गुर्जर, प्रिती खोईवाल, संजना प्रजापत तथा वन विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Published on:
03 Jun 2018 07:09 pm
