5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्चा देख खिले चेहरे, अब गणित और विज्ञान की तैयारी

बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरू
2 min read
Google source verification
pratapgarh

पर्चा देख खिले चेहरे, अब गणित और विज्ञान की तैयारी

जिले में राजस्थान बोर्ड में कुल पंजीकृत 8779
उपस्थित 8649
अनुपस्थित 130

प्रतापगढ़. राजस्थाान माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार को बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हुई, जबकि दसवीं की परीक्षाएं 14 मार्च से होगी। पहले दिन बारहवीं की अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि पर्चा काफी सरल था। सरल पर्चे ने परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। अंतिम घंटी बजने के साथ परीक्षार्थी खुशहाल माहोल में तनाव मुक्त होकर बाहर निकले । केन्द्र के बाहर आते ही छात्र-छात्राएं पर्चा सरल आने की चर्चा करते नजर आए ।
आज दो केन्द्रों पर होगी परीक्षा
सूचना एवं प्रोद्योगिकी विषय की परीक्षा शुक्रवार को होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक यह परीक्षा जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं धरियावद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। इसमें जिले में प्रतापगढ़ एवं धरियावद केन्द्र सहित कुल 41 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार को हिन्दी अनिवार्य का पर्चा होगा। इसी प्रकार अंग्रेजी साहित्य 5 केन्द्र, संगीत विषय की परीक्षा जिले में महज दो केन्द्र छोटीसादड़ी और दलोट, जबकि मनोविज्ञान की परीक्षा के लिए एक भी परीक्षार्थीपंजीकृत नहीं है।
130 रहे अनुपस्थित
बोर्ड नियंत्रण कक्ष के मुताबिक 12वी परीक्षा के लिए जिले में कुल 8779 परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया था। जिसमें से 8649 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 130 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
खाली हाथ रहे उडऩ दस्ते
बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से गठित तीनों उडऩ दस्तों ने जिले के परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी। परीक्षा संयोजक भुवनेश्वर भट्ट ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों दस्तों को किसी भी केन्द्र से परीक्षार्थी के पास मोबाइल, आपत्तिजनक वस्तु या नकल करने का मामला सामने नहीं आया।
बॉक्स इनसाइड...अरे! ये बच्चा यहां कैसे आ गया
परीक्षा के पहले ही दिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक परीक्षार्थीको लेकर परीक्षक असमंजस में पड़ गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं विज्ञान का छात्र जब प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा हॉल में पहुंचा तो उसका कम कद देख परीक्षक उसे बच्चा समझ बैठे और उससे बोले- ‘तुम गलती से तो यहां नहीं आ गए।’ लेकिन उसके सहपाठियों और प्रवेश पत्र दिखाने के बाद परीक्षक ने उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया। हुआ यूं कि पाल पंचायत का रहने वाला छात्र यहां प्रतिभावन हॉस्टल में रहता है। जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान विषय का छात्र है। जिसका कद सामान्य बालक से काफी कम है। महज 3 फीट 27 इंच है। जो दिखने में कक्षा 4या 5 के बाल के समान दिखता है। जिसके चलते परीक्षक भ्रम में पड़ गए। इस बारे में छात्र का कहना है कि उसे अपने बौने कद के चलते कईबार उपहास का पात्र बनना पड़ता है। लेकिन वह कद को आड़े नहीं आने देना चाहता है। पढ़ाई के जरिए ऊंचा कद हासिल करना चाहता है। हालांकि उसके परिवार में सभी सदस्यों कद काठी सामान्य से कम है।
----
शांतिपूर्ण तरीके से हुआ पहला पेपर
& शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई है। पहले पेपर में किसी प्रकार को कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हुई है। किसी भी केन्द्र से कोई घटना, दुर्घटना या नकल इत्यादि का मामला सामने नहीं आया है। बच्चों के खिले हुए चेहरे देख लगा पर्चा भी काफी आसान रहा। 14 मार्चसे दसवीं बोर्ड की परीक्षा भी शुरु हो रही है। इसको लेकर भी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। परीक्षार्थीबोर्ड के भय को दूर रख आगे की परीक्षाओं में जुट जाए। बेहतर अंक लाकर अपने परिवार, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करें।
डॉ. शांतिलाल शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, (माध्यमिक), प्रतापगढ़