4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से कुएं में गिरे किसान की मौत

ग्रामीणों व पुलिस की मदद से निकाला बहार
2 min read
Google source verification
pratapgarh

करंट लगने से कुएं में गिरे किसान की मौत

प्रतापगढ़ देवगढ़ थाना क्षेत्र के निकटवर्ती अचलपुर गांव में कुएं पर कार्य करते एक किसान की करंट से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
सरपंच शंकरलाल मीणा ने बताया कि अचलपुर गांव में वागू(48) पुत्र पुंजा मीणा अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। उसने पानी के लिए मोटर चालू की, जिससे करंट लग गया व असन्तुलित होकर कुएं में गिर गया।मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर देवगढ़ पुलिस पहुंची। शव को कुएं से निकाला गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

अवसाद से ग्रसित युवक ने किया आत्मदाह खुद पर पेट्रोल उंडेलकर आग लगाई
प्रतापगढ़ शहर के पालीवाल गली में रविवार रात को एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उंडेलकर आग लगा ली। उसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले उसने पुलिस को बयान भी दर्ज कराए है।जिसमें अवसाद में होना बताया है। वह अपनी मां के साथ अकेला रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी गोपाल चंदेल ने बताया कि पालीवाल गली में सुरेश(30) पुत्र मोहनलाल सिकलीगर अपनी मां के साथ अकेला रहता था। सुरेश की करीब 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। इसके चार-पांच माह बाद ही उसकी पत्नी छोडकऱ चली गई। दोनों में तलाक भी हो गया था। वह मजदूरी कर अपना और मां का पालन-पोषण कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह काफी अवसाद में रहता था। रविार रात को स्वयं के ऊपर पेट्रोल डाल आग लगा ली। जिस पर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां सुरेश ने अपने बयानों में स्वयं द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डाल आग लगाना बताया। उसने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अवसाद में था।इस कारण आत्महत्या की है।