4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती से कहा था मैं तुमसे प्यार करता हूं, रानी बनाकर रखूंगा लेकिन दिया ऐसा धोखा कि वो बर्बाद हो गई

पीड़िता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है
2 min read
Google source verification
up news

पीड़िता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

प्रतापगढ़. प्यार और शादी के नाम पर एक बार फिर रिश्ते को कलंकित करने का काम किया गया है। ये शर्मनाक हरकत प्रतापगढ़ जिले के ही एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ किया है। पीड़िता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जी हां नवाबगंज थाना इलाके की रहने वाली एक युवती गांव के ही एक युवक से दिल लगा बैठी। धीरे-धीरे शुरूआती बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गये। इसी बीच इस बात की भनक युवती के घर वालों को लग गई। उन्होने युवती को कई बार उस युवक को दूर रहने के लिए कहा। लेकिन वो नहीं मानी। मानती भी तो कैसे युवक ने उससे शादी करने का वादा जो कर चुका था। युवती को ऐसे सपने दिखाया कि वो उसके सपनों में ही जीने मरने लगी।

इधर घर वालों को विरोध बढ़ता गया। युवक से दूर रहने का दबाव भी लड़की पर खूब डाला गया। लेकिन इसी बीच युवती को उस युवक ने झांसा दिया कि तुम मेरे साथ घर से दूर चलो वहीं हम जमाने से दूर नई दुनियां बनायेंगे। दोनों पंजाब चले गये। वहां रहने लगे। वहां जाते ही युवक शादी करने का वादा भूल गया। क्यूंकि उसका वादा तो महज झांसा था। इस बीच युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
शादी के सपने देखते युवती के कई महीने बीत गये।

इसी बीच वो गर्भवती हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी युवक को लगी उसने युवती का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद वो बीमार रहने लगी। फिर युवक नहीं माना अपनी हवस मिटाने के लिए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया।

इसी बीच दोनों किसी काम से अपने मूल गांव प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना इलाके में आये। घर वालों ने युवती को देखा तो उनके होश उड़ गये। जो बेटी सोने की तरह चमक रही थी वो आज उनके सामने काली पड़ गई थी। अब वो बीमार थी। घर वालों ने उससे मिलकर पूछा तो उसने अपनी पीड़ा सबसे बता दी।

सारी कहानी सुनकर घर वाले फफक पड़े। लड़की को उस युवक के साथ पंजाब नहीं जाने दिया। अइब पीड़िता ने सीएम समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उसने नवाबगंज थाने में भी इससे संबंधित तहरीर दी है। पीड़िता ने कहा कि प्यार का सपना हमने जो देखा था बस हमें उसमें धोखा मिला है।