4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर कैसे न फैले बीमारियां

-यहां-वहां जमा बरसाती पानी बन रहा परेशानी का सबब
2 min read
Google source verification
pratapgarh

फिर कैसे न फैले बीमारियां

-लोगों को करना पड़ रहा है कीचड,़ गंदगी व बीमारियों का सामना
प्रतापगढ़. एक और आसमान से बरसी राहत का सुकून तो दूसरी और यहां-वहां फैले बरसाती पानी के चलते कीचड़ व गंदगी की समस्या। शहर में बारिश के बाद से लोगों को इसी माहौल का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बारिश राहत जरुर लेकर आई है लेकिन अनदेखी के चलते बरसाती पानी की उचित निकासी के अभाव में यह खासी मुसीबत का सबब बन गया है। शहर में यहां-वहां जमा बरसाती पानी के चलते लोगों को कीचड़, गन्दगी का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती पानी व गंदगी जमा होने से दुर्गन्ध के चलते लोगों को बुरा हाल है वहीं मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
खाली भूखण्ड बने तरणताल
शहर में बारिश के बाद यहां खाली पड़े सैंकड़ों भूखण्ड में बरसाती पानी जमा होने से वे तरणताल बन गए हैं। इन भूखण्डों में पहले से ही पूरी कॉलोनियों का कचरा फैंके जाने से वे कचरा पात्र बने हुए थे। बारिश होने के बाद बरसाती पानी जमा होने से यह कचरे, गंदगी व बरसाती पानी के छोटे तालाब बन गए हैं। जिसके चलते फैली दुर्गन्ध से लोगों को बुरा हाल है वहीं मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
यहां ज्यादा समस्या
शहर की बाहरी कॉलोनियों में यह समस्या अधिक बनी हुई है। यहां लोगों ने व्यावसायिक दृष्टि से भूखण्ड तो खरीद लिए लेकिन उन पर निर्माण नहीं किया गया। शहर के नाकोड़ानगर, गौतमनगर, हनुमान नगर, मालवा कॉलोन, मालीखेड़ा, बगवास, तिलकनगर आदि कॉलोनियों में इन भूखण्डों में जमा बरसाती पानी व गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
सडक़ों पर कीचड़
शहर सहित विभिन्न गांवों में सडक़ों पर बरसाती पानी की उचित निकासी के अभाव के चलते बरसात के बाद सडक़ों पर भरा पानी लोगों के लिए खासी मुसीबत का कारण बन जाता है। कई दिनों तक लोगों को सडक़ पर फैले कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। रात के समय तो आवागमन काफी दुश्कर हो जाता है। कई बार तो यह कीचड़ दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाता है। बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गो के लिए भी यह एक बड़ी समस्या साबित होता है।