प्रतापगढ़. गत दिनों से बढ़ी गर्मी के बाद रविवार को हुई आधे घंटे की बारिश से लोगों को राहत मिली। झमाझम हुई बरसात से सडक़ों पर पानी बह निकला। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दोपहर को करीब आधे घंटे तक हुई बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई।
—–कई पेड़ हुए धराशाही
धरियावद. धरियावद इलाके में ताऊते तूफान की दस्तक के साथ ही आसमान में काले “हरे बादल छाए। बिजली व मेघगर्जना के बीच तेज अंधड़ शुरू हो गया। इससे कई पेड़ उखड़ गए। धूलभरी आंधी चली। अंधड़ के चलते खेतों एवं सडक किनारे खडे पेड़ उखड गए। कही जगह केलूपोश झोपडिय़ों में हवा के चलते नुकसान हो गया। खेतों में आम के बगीचों में खासा नुकसान हो गया। पेड से कच्चो आम गिर गए। वहीं शाम को रुक-रुककर बरसात होती रही।
छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र में रविवार शाम को मौसम बदला और मेघ गर्जना के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल चलने के साथ बारिश से मौसम में खुशनुमा हुआ। आसमान में घने काले बादल छाने शुरू हो गए। शाम पांच बजे हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद नगर में सडक़े गीली हो गई।
मोखमपुरा. दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया। आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के साथ बौछारें गिरने लगी। कुछ ही देर में सडक़ों पर पानी बह निकला।