5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक और खौफनाक वारदात से दहला राजस्थान, केरोसीन डाल संत को जलाने का प्रयास

अज्ञात बदमाशों ने केरोसीन डालकर सन्त को जलाने का किया प्रयास  
2 min read
Google source verification
Unidentified Person Attempted to Burn Saint in Pratapgarh

Unidentified Person Attempted to Burn Saint in Pratapgarh

धरियावद/ प्रतापगढ़। राजस्थान के अलवर में थानागाजी गैंगरेप ( Thanagazi gangrape case ) की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि प्रदेश के कई हिस्सों से नाबालिग से बलात्कार ( Rape with minor ) की घटनाएं सामने आने लगीं। इन्हीं आपराधिक घटनाओं के बीच अब एक और वारदात ने राज्य ( Rajasthan Crime News - Latest Crime News In Hindi ) को दहला दिया है। राज्य के प्रतापगढ़ जिले में एक संत को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है।

जिले के धरियावद में लाकेश्वर महू महादेव मंदिर के सन्त रामजीवनदास महाराज पर शुक्रवार अल सुबह एक बार फिर हमला किया गया। अज्ञात बदमाशों ने केरोसीन डालकर सन्त को जलाने का प्रयास किया। उन्हें धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिस ले जाया गया, जहां से बाद में उदयपुर रेफर किया गया। इससे पहले भी उन पर हमला किया जा रहा है। फिलहाल मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में राज्य में कई आपराधिक मामले सामने आए हैं। इन मामलों में राज्य की कानून व्यवस्था पर तो सवाल उठा ही है, साथ राजनीतिक उथल पुथल भी शुरू हुई है। राज्य में आपराधिक मामले सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़े जोर शोर से उठाया है और कांग्रेस की सरकार को जनता की सुरक्षा में फेल करार करने की हर संभव कोशिश की है। वहीं सत्तारूढ़ सरकार ने पीड़ितों को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर के ये संदेश देने की कोशिश की है कि सरकार उनके साथ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल देश में लोकसभा चुनाव 2019 चल रहे हैं। अंतिम चरण 19 मई को होना है और 23 मई को नतीजे घोषित होंगे। हालांकि राज्य की सभी 25 सीटों पर मतदान हो चुका है, लेकिन सरकारें किसी भी स्तर पर जाकर माहौल अपने पक्ष में करने की पूरी जुगत में जुटीं हैं।