4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सेवानिवृत्त कैशियर के सूने मकान से चोरी

आभूषण, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक, खाद्य सामग्री समेत घरेलू सामग्री पर हाथ साफ
2 min read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: सेवानिवृत्त कैशियर के सूने मकान से चोरी

सेवानिवृत्त कैशियर के सूने मकान से चोरी

एक माह से बाहर थे दम्पती

आभूषण, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक, खाद्य सामग्री समेत घरेलू सामग्री पर हाथ साफ
प्रतापगढ़ . शहर के नीमच नाका के पास महावीर नगर में सेवानिवृत्त कैशियर के एक सूने मकान से चोरी हो गई। मकान मालिक गत एक माह से अपने पुत्र के साथ इंदौर गए हुए थे। चोरों ने यहां घर से आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर समेत घरेलू सामान पर हाथ साफ किया। पीडि़त की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
समेट लिया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के महावीर नगर निवासी मनोरंजन पाड़लिया गत एक माह से ताला लगाकर अपने पुत्र के पास के इंदौर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो यहां मकान में सभी सामान गायब था। चोरों ने यहां इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
सबकुछ सामान चोरी
निजी बैंक में कैशियर रह चुके मनोरंजन पाड़लिया के मकान से सबकुछ सामान चोरी हो गया। मनोरंजन पाड़लिया ने बताया कि दो से ढाई लाख रुपए की नकदी, सोने की आठ तोला की चार चूडिय़ां, सोने की चार अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी के सिक्के, प्राचीनकाल के सिक्के , एक एलईडी, एक से डेढ़ लाख रुपए के कपड़े जिसमें साडिय़ां, पेंट-शर्ट, चार घडिय़ां, किचन से खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, दो माह पूर्व हुए विवाह में आए रुपए के लिफाफे, गिफ्ट, बिस्तर आदि चोरी हो गए।
कई दिनों से की चोरी
सेवानिवृत्त कैशियर गत एक माह से इंदौर अपने पुत्र के पास रह रहे थे।इस दौरान यहां ताला लगा हुआ था। चोरों ने यहां कई दिनों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने यहां थोड़ा-थोड़ा सामान चोरी किया।