5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बदमाशों ने संत पर किया दूसरे दिन फिर हमला, केरोसिन डालकर किया जलाने का प्रयास

धरियावद के लाकेश्वर महू महादेव मंदिर में हुई घटना
2 min read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: बदमाशों ने संत पर किया दूसरे दिन फिर हमला, केरोसिन डालकर किया जलाने का प्रयास

गुरुवार सुबह भी चाकूओं से किया था हमला
प्रतापगढ़. धरियावद के लाकेश्वर महू महादेव मंदिर के सन्त रामजीवनदास महाराज पर दो दिन में दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ। संत रामजीवनदास पर शुक्रवार अलसुबह करीबन 4 बजे मंदिर परिसर स्थित उनकी कुटिया के बाहर ही फिर से जानलेवा हमला हुआ। कुटिया से बाहर शौच जाते समय अज्ञात बदमाशों ने उनके शरीर पर केरोसीन डालकर सन्त को जलाने का प्रयास किया। उनके चिल्लाने पर बदमाश वहां से भाग गए। किसी तरह उन्होंने लोगों को बुलाया। जिसके बाद उन्हें तत्काल धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था मे सन्त को उदयपुर रेफर किया। जहां उदयपुर चिकित्सालय में सन्त का उपचार जारी है। आग के चलते शरीर का ऊपरी हिस्सा जला। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि संत पर गुरुवार सुबह भी दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला किया था। संत रामजीवनदास सुबह प्रतिदिन की तरह लाकेश्वर मंदिर में अन्य दो संतों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात उनके साथ वाले दोनों संत मंदिर सामग्री तथा अन्य कार्य से अन्यत्र चले गए थे। इस दौरान संत अकेले मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित कुटिया पर पहुंचे। वे अंदर लेटे हुए थे। तभी दो अज्ञात बदमाश उनकी कुटिया के पास आए तथा अंदर घुसते हुए मोबाइल चार्जर मांगा। महंत कुछ समझ पाते उससे पहले दोनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। संत के शोर मचाने पर ग्रामीणों के वहां आने से दोनों बदमाश खिडक़ी के रास्ते भाग छूटे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। संत के अनुसार अज्ञात बदमाशों को इससे पहले कभी मंदिर के आस-पास नहीं देखा गया। चाकू लगने से घायल होने के बाद धरियावद अस्पताल में उपचार के बाद वह वापस घर चले गए थे। जहां शुक्रवार अलसुबह अज्ञात बदमाशों ने उन पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया। संत के अनुसार उनका किसी से कोई विवाद और पुरानी रंजिश नहीं है। सन्त को जलाने की घटना के बाद शुक्रवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार महू महादेव मंदिर पहुचे। जहां मंदिर सहित सन्त की कुटिया ओर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इधर सन्त पर चौबीस घण्टो में 2 बार हुए हमले पर ग्रामीणों ने रोष जताया। लोगों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द गिरफ्तारी और मंदिर परिसर एवं संत निवास पर सुरक्षा की मांग की। साथ ही मंदिर सहित संत रहवास पर सुरक्षा तथा रात्रिकालीन गश्त की मांग की। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोका जा सके। मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि संत के अनुसार उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है। ऐसे में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।