4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मिलजुलकर प्रतापगढ़ के सर्वांगीण विकास के करेंगे प्रयास

-नए जिला कलक्टर राजपुरोहित ने संभाला पदभार
2 min read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: मिलजुलकर प्रतापगढ़ के सर्वांगीण विकास के करेंगे प्रयास

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ के नए जिला कलक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मिनी सचिवालय पहुंचे। मिनी सचिवालय के मुख्यद्वार पर जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमाण्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की पालना और आखिरी व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
चोखट को छूकर किया प्रवेश
कलक्टर राजपुरोहित ने कलक्टर के रुप में अपनी पहली कार्यस्थली मिनी सचिवालय की चोखट छूकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मिनी सचिवालय स्थित मंदिर में भगवान गणेश के हाथ जोडकऱ कलक्टर कक्ष में प्रवेश किया। जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने उन्हें पदभार संभलाया। जिसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय लेकर जिले पर संक्षिप्त चर्चा की।
कहा, निपटाएंगे समस्याएं, करेंगे विकास
पदभार संभालने के बाद राजपुरोहित मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास और समस्याओं का खात्मा उनकी प्राथमिकता रहेगी। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की आवश्यकता है। वहीं सडक़, बिजली, पानी, चिकित्सा, परिवहन सहित अन्य सभी समस्याओं के समाधान और लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विकास कार्यो पर मिलजुलकर काम किया जाएगा।
संक्षिप्त परिचय
58 वर्षीय श्याम सिंह पुरोहित मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के हंै। 198 5 बेच के आरएएस अधिकारी पुरोहित की पहली नियुक्ति असिस्टेंट कलेक्टर पाली के रूप में हुई थी। उनकी एडीएम के रूप में पहली नियुक्ति चित्तोडगढ़ जिले में प्रतापगढ़ से ही हुई थी। वर्ष 1996 से 1999 तक वे यहां पर एडीएम के रूप में रहे। वर्ष 2015 में उनको पदोन्नत करते हुए आईएएस अधिकारी बनाया गया। वर्तमान में वे डायरेक्टर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पद पर बीकानेर में नियुक्त थे।
पहले प्रतापगढ़ में एडीएम अब कलक्टर
नव नियुक्त कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित की वर्ष 1996 में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में पहली नियुक्ति प्रतापगढ़ में ही हुई थी। उस समय प्रतापगढ़ उपखंड था और चित्तौडगढ़़ जिले में शामिल था। तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2018 में आईएएस के रूप में प्रमोट होने के बाद अब कलेक्टर के पद पर पुरोहित की पहली नियुक्ति प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर के रूप में हुई है। ऐसे में प्रतापगढ़ में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। जिसमें पहले कार्यकाल में जहां वे आरएएस अधिकारी के रुप में अतिरिक्त जिला कलक्टर थे वहीं दूसरे कार्यकाल में आईएएस अधिकारी के रुप में जिला कलक्टर।
प्रतापगढ़ से बताया अपनापन
जिला कलक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि प्रतापगढ़ से पुराना नाता होने के चलते यहां से अपनत्व का रिश्ता जुडा हुआ है। पूर्व में एडीएम रहने के चलते वे यहां भी भौगोलिक परिस्थिति और जीवनशैली और यहां के कई लोगों से अच्छे से परिचित हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इसका फायदा मिलेगा और वे लोगों से जुड़ते हुए सभी के साथ मिलजुलकर प्रतापगढ़ में समस्याओं का समाधान करते हुए विकास की नई संभावनाएं तलाशेंगे। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण उनकी समस्याओं को समझते हुए उन्हें दूर कर हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।
कई लोगों को पुकारा नाम से
नए कलक्टर के स्वागत के लिए अधिकारियों के साथ ही जिले के कई गणमाण्य लोग मिनी सचिवालय पहुंचे। लोगों ने माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को नाम लेकर पुकारा वहीं कई लोगों के बारे में पूछा।