5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: एनएच 113 पर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तीन घायल

बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
2 min read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: एनएच 113 पर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तीन घायल

बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
ट्रॉली में बैठे थे चार लोग
भवन निर्माण सामग्री भरी थी ट्रॉली में
प्रतापगढ़ एनएच 113 पर सुहागपुरा थाना क्षेत्र में कचोटिया के निकट मंगलवार में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। एक गंभीर घायल हो उदयपुर रैफर किया गया है।जबकि दो का यहां जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
सुहागपुरा थाना प्रभारी राजेश कटारा ने बताया कि झन्या गांव निवासी नारू पुत्र चौखा मीणा के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसे लेकर वह मिस्त्री और अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर प्रतापगढ़ आया था।यहां से भवन निर्माण सामग्री लेकर गांव जा रहा था। नारू के साथ मिस्त्री
शंकर(45) पुत्र देवा मेघवाल निवासी सकथल थाना सुहागपुरा, धुलकी पत्नी विरमा मीणा और देवली पत्नी गौतम मीणा निवासी झन्या ट्रॉली में बैठे हुए थे।एनएच 113 पर कचोटिया के निकट सामने से आती एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक अपना संतुलन खो बैठा।इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली लहराते हुएट्रॉली पलट गई। इससे सभी लोग भवन निर्माण सामग्री के नीचे दब गए। जबकि ट्रैक्टर सीधा ही रहा।सूचना पर जिला चिकित्सालय ये 108 व एक बेस एंबुलेन्स मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से लोगों को निर्माण सामग्री के नीचे से निकाला। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया।जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि शंकर को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया है। वहीं दोनों महिलाओं का यहां जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
शाम को हुआ पोस्टमार्टम
दुर्घटना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम शाम को किया गया।इस दौरान पुलिस भी जिला चिकित्साल पहुंच गए। जहां मृतक के परिजन और नारू के परिजनों के बीच मौताणे को लेकर वार्ता चली। इस दौरान पुलिस ने समझाइश करवाई। इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जा सका।