4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: विद्यार्थियों ने क्यों लगाया स्कूल को ताला, देखें पूरी खबर

-शिक्षक नहीं होने से गुस्साए विद्यार्थियों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

वीडियो: विद्यार्थियों ने क्यों लगाया स्कूल को ताला, देखें पूरी खबर

प्रतापगढ़. आखिर एक बार फिर स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षक नहीं से आंदोलन की राह पकडऩी पड़ी। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय के सामने जनजाति आवासीय स्कूल में विद्यार्थियों ने फस्र्ट ग्रेड की टीचर नहीं होने होने पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
475 विद्यार्थी पढ़ते हैं
विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में 475 छात्र छात्राओं पर मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, केमिस्ट्री, फिजिक्स के टीचर नहीं है।
प्राचार्य पर दुव्र्यव्हार का आरोप
विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की समस्या का समाधान करने के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल पर दुव्र्यवहार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य का स्कूल व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है और शिकायत करने पर वे दुव्र्यव्हार करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें हटाकर दूसरा प्राचार्य लगाने की विद्यार्थियों ने मांग की। बच्चों में खेल सामग्री की व्यवस्था नहीं होने पर भी आक्रोश जताया।
टीएडी अधिकारी पहुुंची मौके पर
मामला बढ़ते देख टीएडी विभाग की अधिकारी सुमन मीणा मौके पर पहुंची और बच्चों को समझाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल को हटाने व नए टीचरों की नियुक्ति नहीं होने तक बच्चों ने स्कूल के ताले खोलने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में स्कूल के अध्यापक मुख्य द्वार के बाहर खड़े रहे मामले को देख पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और बच्चों से समझाइश का प्रयास किया।

बैठक में शाही सवारी की तैयारियों पर हुई चर्चा
प्रतापगढ़ शिव भक्त मंडल की बैठक रविवार को दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि मंडल का रजिस्ट्रेशन देवस्थान विभाग, उदयपुर राजस्थान सरकार द्वारा एक ट्रस्ट के रूप में कर दिया गया है। इस ट्रस्ट का गठन धार्मिक कार्यों के लिए किया गया है। बैठक में शाही सवारी 20 अगस्त को धूमधाम के साथ निकालने का निर्णय लिया। इसके साथ ही दीपेश्वर मंदिर परिसर में गंदगी हटाने के लिए नगर परिषद से कर्मचारी लगाने के लिए मांग रखी गई।
जो रोजाना यहां सफाई करने के लिए आएगा। शिव भक्त मंडल में नए नए सदस्यों को जोडऩे का कार्य किया जाने का निर्णय लिया गया।
यह रहेंगे उद्देश्य
ट्रस्ट के विभिन्न उद्ेदश्य है।जिसमें दीपेश्वर महादेव की श्रावण माह की शाही सवारी निकालना। कार्तिक मास की कार्तिक पूर्णिमा को दीपेश्वर मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक मंदिर, धार्मिक स्थान की साफ -सफाई व स्वच्छता का ध्यान रखना। विभिन्न उत्सव एवं पर्वों पर मंदिर में लाइटिंग व सजावट का कार्य करना। प्रतापगढ़ क्षेत्र में आए साधु-संतों का स्वागत एवं सत्कार करना एवं उनके निवास व भोजन की व्यवस्था करना। सार्वजनिक मंदिर धार्मिक स्थान पर किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्य जैसे सत्संग, कथा, भजन, अनुष्ठानए रात्रि जागरण हवन व अन्य आयोजन करना। मंदिर, पार्क, धर्मशाला, कुआं, बाग-बगीचों का निर्माण, मरम्मत कार्य व व्यवस्थापन करना। समाज में दीन दुखी, पीडि़त, असहाय निराश्रित, विधवा आदि की यथासंभव सहायता करना। पुस्तकालय, ग्रंथालय व वाचनालय का प्रारंभिकरण, व्यवस्थापन एवं समाज में हिंदू धर्म पर आधारित साहित्य उपलब्ध करवाना। धार्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व गोष्ठी आयोजित करवाना और प्रोत्साहन के लिए पारितोषिक देना रहेगा।