5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मोबाइल टावर हटाने को लेकर एक घंटे तक धूप में खड़ी रही महिलाएं

-रोड जाम कर मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी
less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: मोबाइल टावर हटाने को लेकर एक घंटे तक धूप में खड़ी रही महिलाएं

-रोड जाम कर मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी
-नगरपरिषद आयुक्त ने टीम के साथ मौके पर पहुंच जब्त किया सामान
प्रतापगढ़. शहर के वार्ड नम्बर 6 इंद्रा कॉलोनी में एक घर की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर के काम को रूकवाने के लिए वार्ड की महिलाओं ने गुरुवार सुबह सडक़ पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने जाम लगाकर मोबाइल टावर हटाने के लिए नारे भी लगाए। यहां तक की मतदान बहिष्कार की चेतावनी तक दे दी। करीब एक घंटे तक महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चिलचिलाती धूप में खड़ी रही। लोगों ने जाम की सूचना जिला कलक्टर व नगरपरिषद आयुक्त को दी। जिसके बाद नगरपरिषद आयुक्त ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर महिलाओं से समझाईश कर सामान जब्त कर लिया और शाम तक मोबाइल टावर को हटवाने की बात कही। जिस के बाद महिलाओं ने जाम खोला।
दो दिन पहले सौंपा था ज्ञापन
मामले को लेकर दो दिन पहले वार्ड के लोगों ने मकान की छत पर लग रहे मोबाइल टावर से रेडियेशन का खतरा होने की आशंका बताते हुए जिला कलक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित व नगरपरिषद आयुक्त सुरेन्द्र कुमार मीणा को ज्ञापन भी सौंपा था। कलक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगरपरिषद आयुक्त को टावर निर्माण कार्य रूकवाने के आदेश दिए थे। नगरपरिषद आयुक्त ने मोबाइल टावर का काम रुकवा दिया था। दो दिन कार्य रूकने के बाद तीसरे दिन गुरुवार को टावर का फिर से काम शुरू होने पर गुस्साई महिलाओं ने जाम लगा दिया।
महिलाओं ने पानी की भी बताई समस्या
महिलाओं ने नगरपरिषद आयुक्त के सामने अनियमित जलापूर्ति की समस्या भी बताई। महिलाओं ने कहा की 10-10 दिनों तक जलापूर्ति नहीं होती है। जिसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर आयुक्त ने अनियमित जलापूर्ति की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात करने की बात कही।