4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगाली में आटा गीला, नहीं आए चिकित्सक

जिला चिकित्सालय में 6 चिकित्सकों का स्थानांतरण
2 min read
Google source verification
pratapgarh

कंगाली में आटा गीला, नहीं आए चिकित्सक

तबादलों के बाद खराब हुई स्थिति
तीन यहां लगाए, एक भी नहीं आया

प्रतापगढ़ .हाल ही में राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा विभाग में किए गए स्थानांतरण में प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय कमर ही तोड़ दी है। विभाग की ओर से यहां कुल 27 कार्यरत चिकित्सकों में से 6 का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया है। जबकि यहां मात्र तीन को लगाया गया है, जो अब तक नहीं आए है। ऐसे में अभी 19 चिकित्सक और दो दंत चिकित्सक ही कार्यरत है। ऐसे में यहां चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमराने की संभाावना है। हालांकि जिला चिकित्सालय प्रशासन का दावा है कि इसके लिए उच्चाधिकारियों केा अवगत कराया गया है। यहां चिकित्सकों को लगाया जाएगा।
मात्र एक ही रेडियोग्राफर
विभाग में हुए तबादलों के बाद यहां एक्सरे को लेकर परेशानी बढ़ गई है। विभाग ने यहां लगे अतिरिक्त रेडियोग्राफर का तबादला बारावरदा पीएचसी में कर दिया है। ऐसे में यहां मात्र एक ही कर्मचारी बचा है। उसकेछुट्टी पर जाने से कार्य प्रभावित होगा। जबकि हर माह ढाई हजार एक्सरे किए जाते हैं। गत दिनों एक वरिष्ठ कर्मचारी का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन मंजूर हो गया। ऐसे में यहां दो कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे थे। विभाग ने एक कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया है। इस कारण यहां एक ही कर्मचारी रह गया है।
नर्सिंग कर्मचारियों की भी कमी: जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मचारियों की भी कमी है। यहां मेलनर्स प्रथम के 27 में से 15 एवं द्वितीय के 115 में से 93 ही कार्यरत है। नर्सिंग अधीक्षक के दोनों पद रिक्त है। प्रशासनिक अधिकारी के तीनों पद भी रिक्त है।
यह है जिला अस्पताल की वर्तमान स्थिति
यहां जिला चिकित्सालय में कुल 58 चिकित्सकों के पद स्वीकृत है।इसमें वरिष्ठ विशेषज्ञों के 5 पद स्वीकृत है।इनमें से दो ही कार्यरत है। कनिष्ठ विशेषज्ञ के 16 पद स्वीकृत है, इनमें से मात्र 3 ही कार्यरत है। इसके साथ ही वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के दो पद खाली है। चिकित्साधिकारी के 26 में से 13 ही कार्यरत है। एक दंत चिकित्सक कार्यरत है।चिकित्साधिकारी के 8 पदों में से दो ही कार्यरत है।
चिकित्सा मंत्री से बात की, कराएंगे व्यवस्थाएं
&जिला चिकित्सालय में चिकित्साकर्मियों की कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां और भी अधिक चिकित्सकों को लगाने के लिए चिकित्सा मंत्री से बात की जाएगी। जिले के लोगों को उचित और समय पर उपचार मिलेगा, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
रामलाल मीणा,
विधायक, प्रतापगढ़
उच्चाधिकारियों को दी सूचना
&स्थानांतरण के बाद 6 चिकित्सकों को रीलिव कर दिए है। जबकि यहां आने वाले तीन में से कोई नहीं आया है। इस संबंध में हमनें उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अभी हम व्यवस्था कर सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. आर एस कच्छावा, प्रमुख चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़