4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाविद्यालयों में कब से शुरू होंगे प्रवेश…पढ़े पुरी खबर

-2 जुलाई से कॉलेजों में अध्ययन कार्य होगा शुरू
2 min read
Google source verification
pratapgarh

महाविद्यालयों में कब से शुरू होंगे प्रवेश...पढ़े पुरी खबर

महाविद्यालयों में प्रवेश आवेदन 6 जून से
-2 जुलाई से कॉलेजों में अध्ययन कार्य होगा शुरू
-आयुक्तालय ने जारी की प्रवेश नीति 2018-19
प्रतापगढ़. आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा के बाद से ही विद्याथियों के उच्च शिक्षा को लेकर तैयारियां कर ली है। इसको लेकर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने प्रवेश राजकीय एवं निजी महाविद्याल प्रवेश नीति 2018-19 जारी करते हुए 6 जून से ऑन लाइन आवेदन-पत्र प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। स्नातक प्रथम वर्ष व स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध के आवेदन 20 जून से लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। वहीं महाविद्यालय में शिक्षण कार्य 2 जुलाई से प्रारम्भ करने के निर्देश है।

क्यों आदिवासी परिवार वालों के लिए तेंदूपत्ता बना आय का जरिया...पढ़े पुरी खबर

इस सत्र में यह रहेगी गतिविधियां
प्रवेश नीति 2018-19 में बताया कि शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन 2 जुलाई से शुरू हो जाएगा। वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाएं भी 2 जुलाई से प्रारम्भ होगी। प्रवेश नीति में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अलग से घोषित किए जाने की बात कही गई। वहीं छात्रसंघ का उद्घाटन छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने की तिथि से एक माह तक के आदेश दिए गए हैं। महाविद्यालय में प्रथम कक्षा टेस्ट सितम्बर माह में व दूसरा कक्षा टेस्ट दिसम्बर माह में होने की बात बताई गई है। जिसके बाद 25 से 31 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ शैक्षणिक भ्रमण, अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियां तथा सांस्कृतिक सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह 31 जनवरी 2019 को करने के निर्देश दिए गए हंै। जिसके बाद प्री परीक्षा 18 जनवरी 2019 से शुरू होगी।

चालान बनाने में बिना पीयूसी वाहनों पर मेहरबानी

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
चालान बनाने में बिना पीयूसी वाहनों पर मेहरबानी
50 दिनों में कटे इतने चालान
पीयूसी- 3
नो पार्किग - 37
रोंग साईड - 20
क्षमता से अधिक - 39
बिना हेलमेट - 7
सीट बेल्ट-10
हाई स्पीड़ - 23
मोबाइल- 16
अन्य - 123
आंकड़े यातायात विभाग के अनुसार
....................................
पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए नहीं कटते चालान
-बिना पीयूसी के दौड़ रहे वाहन
प्रतापगढ़. जिले में वाहनों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए कोई भी जिम्मेदार अपनी भूमिका पूरी तरह से नहीं निभा रहे है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदार वाहनों चालकों को कागजात का तो आवश्यक रूप से पूछते हंै। हेलमेट की अनिवार्यता की पालना बखूबी निभाते हैं। लेकिन पीयूसी का आवश्यक नहीं समझते है। जबकि जब तक जिम्मेदार इस भूमिका को सक्रिय रूप से नहीं निभाएंगे तब तक जिले में प्रदूषण बढ़ता रहेगा।
अधिकतम वाहन बिना पीयूसी, फिर भी नहीं कटते चालान
जिले में 80 प्रतिशत वाहन बिना पीयूसी के सडक़ों पर दौड़ रहे हंै, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है और जिले में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिले में ऑनलाइन पीयूसी होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से अब तक 50 दिनों में 26 वाहनों के ओर यातायात पुलिस की ओर से मात्र 3 चालान बनाए गए है।
यह कागज वाहन चालक के साथ जरूरी
ड्राइविंग करते वक्त आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन का इंश्योरेंस सर्टिफिकेट और वैलिड पीयूसी साथ होना जरूरी है।
...............................
बिना पीयूसी के वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। चालान काटने के समय वाहन चालकों को पीयूसी के लिए भी कहा जाता है।
सलीम खान, उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस, प्रतापगढ़