4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों हो रहे हैं पुलिस के हौंसले पस्त और चोर हो रहे हैं मस्त। देखें पूरी खबर…

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान में चोरी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

आखिर क्यों हो रहे हैं पुलिस के हौंसले पस्त और चोर हो रहे हैं मस्त। देखें पूरी खबर...

चोरों के हौसले बुलंद
पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए वारदातों को दे रहे अंजाम
प्रतापगढ़. शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकानों से चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। यहां गुरुवार रात्रि को एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक कमलसिंह सिसोदिया के सूने घर पर चोरों ने ताले तोड़ घर में रखे जेवर और नकदी पर अपना हाथ साफ कर लिया। मकान मालिक ने बताया कि वह अपने बच्चे के एडमीशन के लिए सीकर गए हुए थे। वे सीकर से शुक्रवार सुबह जब अपने घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे। वहीं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा सोने का पैंडल, सोने के मोती, मंगलसूत्र सहित कई सामान गायब था। जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सफाई कर्मचारी 5 जून से जाएंगे झाडू डाउन हड़ताल पर
एक ही घर पर तोड़े तीन ताले
मकान मालिक कमलसिंह सिसोदिया ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ा। बाद में घर के अंदर दो कमरों पर लगे तालों को तोड़ा जिसके बाद अलमारी के तालों को तोड़ कर सामान पर हाथ साफ किया।

आखिर साढ़े पांच महीने बाद पकड़ में आई तस्करी की आरोपित शकीना
लगातार हो रही है चोरियां
यहां हाउङ्क्षसग बोर्ड कॉॅलोनी में एक के बाद एक लगातार चोर बड़ी वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। कॉलोनी में 18 मई को चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़ लाखों रुपए पर हाथ साफ किया था। वहीं इससें पूर्व 21 अप्रेल को रात्रि में एक पुलिसकर्मी के मकान सहित तीन जगहों पर ताले तोड़ लाखों रुपए के सामान गायब किया था। वहीं इससें चार-पांच दिन पहले कॉलोनी में एक पटवारी के घर को अपना निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया था।