5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों झाडू डाउन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी…देखे यह खबर

-नगरपरिषद के बाहर दिया धरना
2 min read
Google source verification
pratapgarh

क्यों झाडू डाउन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी...देखे यह खबर

-नगरपरिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग
प्रतापगढ़. नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति के बैनर तले नगरपरिषद के बाहर धरना भी दिया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मी रहे हड़ताल पर
सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को ही प्राथमिकता देने की मांग को लेकर नगरपरिषद प्रतापगढ़ के 90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मियों ने झाडू डाउन हड़ताल रखी। इस दौरान कोई कर्मचारी काम पर नहीं गया ऐसे में शहर में सफाई कार्य ठप रहा।
नहीं चले कचरा संग्रहण वाहन
शहर से डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले 8 वाहनों पर कार्यरत करीब 24 कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में काम पर नहीं गए। ऐसे में कचरा संग्रहण वाहन नहीं चले और घरों से कचरा नहीं उठा।
मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल
वाल्मिकी समाज के लोगों ने बताया कि वे परम्परागत रुप से सफाई कार्य करते आए हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की जो भर्ती की जा रही है उसमें समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाए। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रखकर सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
वाल्मीकि समाज ने धरना देकर किया प्रदर्शन
छोटीसादड़ी. उपखंड मुख्यालय के गांधी चौराहे पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में वाल्मिकी समाज को ही भर्ती किए जाने की मांग को लेकर नगर के प्रमुख गांधी चौराहे पर समाज ने धरना दिया। वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति अध्यक्ष कालू नकवाल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निकाली गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में वाल्मिकी समाज जो कि सदियों से सफाई व्यवस्था कार्य करता आ रहा है उन्हें ही प्रक्रिया में भर्ती कर लाभ दिलाया जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों द्वारा झाड़ू डाउन हड़ताल के चलते नगर में सफाई नही हुई।