
नशे से रहेंगे दूर, सेहत के लिए करेंगे जागरुक
-सेहतमंद राजस्थान के लिए हम सब तैयार
प्रतापगढ़ कानून, शासन, प्रशासन और जनता सभी बुधवार को एक छत के नीचे खड़े होकर कहा कि वे सेहतमंद राजस्थान की परिकल्पना को साथ मिलकर साकार करेंगे। सभी ने शपथ ली कि नशे से दूर रहेंगे और दूसरों जागरूक कर खून की कमी की समस्या से जूझ रहे बचपन और माताओं को सेहमंद रहने के लिए हर जतन करेंगे। कुष्ठ जैसी बीमारी को छूआछूत नहीं बल्कि गांधी बनकर घाव पर मरहम लगाएंगे। मौका था, एनिमिया मुक्त राजस्थान, नशा मुक्ति अभियान और स्पर्श कुष्ठ जागरूकता और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के जिला स्तरीय आयोजन और सम्मान कार्यक्रम का। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामलाल मीणा रहे। अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव ने की।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर रहे। चिकित्सा विभाग के जिला प्रभारी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुवालाल की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में डीवाईएसपी शैतानसिंह व अन्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी के जैन ने इसके बारे में बताया। बच्चो को एनिमिया की दवाई पिलाई एवं दो मिनट का मौन धारण कर नशे से दूर रहने रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ दीपक मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। अपील की। पीएमओ डॉ. आर एस कच्छावा, डीटीओ डॉ. नरेंद्र विजय, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ राकेश पुरोहित, डिप्टी हेल्थ डॉ. पीयूष सिंघल के साथ ही चिकित्साधिकारी, एएनएनएम, आषा सयोगिनी, एएनएमटीसी की छात्राएं, स्कूली बच्चे एवं स्वंय सेवी संस्था के लोग मौजूद थे।
कांठल में खून की कमी और नशा प्रमुख समस्या
विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि खून की कमी और नशा अपने जिले और प्रदेश की प्रमुख समस्या है। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में आज हम सिर्फ शपथ नहीं ले बल्कि ये ठान ले कि हम किसी भी हाल में कानून का पालन करते हुए अपने आप को और परिसर को धूम्रपान से मुक्त रखेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर ने कहा कि आमजन की स्वस्थ्य सेहत हमारा प्रमुख ध्येय है, चिकित्सा विभाग के साथ जिला प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ सुवालाल ने कहा कि दवाओं की कमी नहीं होगी, उन्होंने कहा बचपन को सुधारने के लिए आरबीएसके योजना इसी कड़ी में प्रभावी कदम है।
किया सम्मान
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं प्रभारियों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया। पीएमएसए में प्रथम स्थान आदर्श पीएचसी घंटाली से डॉ. उमेश धायल, द्वितीय स्थान बरडिय़ा पीएचसी से प्रभारी डॉ. ललित कुमार, तृतीय स्थान आदर्श पीएचसी सालमगढ़ से डॉ. भवानी शंकर को संस्थागत पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिला अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लखपत मीणा, डॉ दिव्या पाठक, धरियावद सीएचसी से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ संदीप मेरावत, डॉ इमरान खान सहित कुल 53 लोगों को सम्मानित किया गया।
Updated on:
31 Jan 2019 11:37 am
Published on:
31 Jan 2019 11:37 am
