26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों ने घर में घुसकर दलित महिलाओं के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म की कोशिश, जानलेवा हमला

रेप के प्रयास में सफल न हो पाने पर दबंगों ने फायरिंग किया, इतना ही नहीं महिलाओं पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 23 Feb 2018, 9:51 AM IST

crime case

घर में घुसकर दबंगों ने दलित महिलाओं के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म की कोशिश, जानलेवा हमला

सुनील सिंह की रिपोर्ट

प्रतापगढ़. जिले के कन्हई थाना इलाके में विशेष समुदाय के दबंगों ने दलित परिवार पर गुरूवार को कहर बरपाया। आरोप है कि घर की दो महिलाओं और एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। रेप के प्रयास में सफल न हो पाने पर दबंगों ने फायरिंग किया। इतने से भी जी न भरा तो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हालत गंभीर देख महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार में डर व्याप्त है।

जी हां कन्हई थानान्तर्गत एक गांव की रहने वाली तीन महिलाओं को गुरूवार की रात यूपी 100 की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ लेकर पहुंची। महिलाओं की हालत गंभीर देख सीएचसी से इन महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज किया जा रहा है।

दलित परिवार की महिलाओं का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक परिवार से इन सब को जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। दबंग इनसे कई जमीन लेने के लिए धमकाया करते थे। पर उनकी न सुनने पर गुरूवार की शाम शकील, शाहिद, मोहम्मद अली, आदि ने घर में घुस गये। घर में रही तीन महिलाओं के कपड़े फा़ड़ दिये। महिलाओं का आरोप है कि दबंगों ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की।

रेप के प्रयास में सफल न हुए तो इन्हे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। असलहा निकालकर फायरिंग करने लगे। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने डंटे और कुल्हाड़ी से महिलाओं पर जानलेवा हमला भी किया। पास में ही रहे परिवार के मुखिया को जैसे ही घर की तरफ शोर सुनाई दिया तो वह भागकर घर आया।

मुखिया को देखते ही दबंग वापस लौट गये। उसने यूपी 100 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में दाखिल कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग